Homeविविध विषयअन्यदूसरी तिमाही में शानदार 8.4 फीसदी GDP ग्रोथ: भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी के...

दूसरी तिमाही में शानदार 8.4 फीसदी GDP ग्रोथ: भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी के संकेत, आँकड़े जारी

वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में शानदार 8.4 फीसदी जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) ग्रोथ के आँकड़े सामने आए हैं, जबकि पिछले साल दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

कोरोना संकट के बीच नरेंद्र मोदी सरकार के लिए लगातार दूसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के जीडीपी (Q2 GDP) नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में शानदार 8.4 फीसदी जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) ग्रोथ के आँकड़े सामने आए हैं, जबकि पिछले साल दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। सरकारी आँकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक सुधार तेजी से मजबूत हुआ है।

Ministry of Statistics & Programme Implementation के आँकड़ों के मुताबिक दूसरी तिमाही (Q2) 2021-22 में जीडीपी 35.73 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जबकि 2020-21 की दूसरी तिमाही में 32.97 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही यानी अप्रैल 2021 से जून 2021 में भारत की जीडीपी की ग्रोथ में 20.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।

बता दें कि पिछले साल अप्रैल-जून के दौरान देश की जीडीपी में 24.4 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -