Homeविविध विषयअन्यनरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम और निर्णायक टेस्ट: भारत और ऑस्ट्रेलिया...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम और निर्णायक टेस्ट: भारत और ऑस्ट्रेलिया के PM चाय पर चर्चा करते देख रहे मैच

"75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट" - टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मैच बेहद खास है। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के माध्यम से 75 साल की दोस्ती का यादगार बन रहा है। यही वजह है कि मैच देखने के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी स्टेडियम पहुँचे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम टेस्ट मैच आज गुजरात के अहमदाबाद में खेला जा रहा है। खास बात यह है कि मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुँचे। मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश के क्रिकेट टीम के कप्तान को सम्मानित किया। इसके बाद एक खास वाहन में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का चक्कर लगाया।

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मैच बेहद खास है। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के माध्यम से 75 साल की दोस्ती का यादगार भी बन रहा है। यही वजह है कि मैच देखने के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी स्टेडियम पहुँचे। उनके स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए हैं। होर्डिंग्स पर लिखा है -“75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट”। होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है।

मैच में टॉस के लिए भी खास सिक्का बनाया गया था। जिसमें 75 वर्षों के दौरान दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादों को दिखाने की कोशिश की गई थी। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को खास तोहफा भी दिया, जिसमें दोनों देशों के 75 साल के क्रिकेट के संबंधों को दर्शाया गया है।

राष्ट्रगान के समय दोनों देशों के प्रधानमंत्री अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ खड़े नजर आए। पीएम मोदी कप्तान रोहित शर्मा के साथ मैदान में दाखिल हुए और टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले सेशन के खेल खत्म होने तक 29 ओवरों के बाद दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से एक विकेट रविचंद्रन अश्विन को मिला जबकि दूसरा विकेट मोहम्मद शमी को।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -