Homeविविध विषयअन्य'मुनव्वर फारूकी के साथ मेरे शारीरिक संबंध': 'बिग बॉस' में 21 साल की आयशा...

‘मुनव्वर फारूकी के साथ मेरे शारीरिक संबंध’: ‘बिग बॉस’ में 21 साल की आयशा खान का खुलासा, कहा – लड़कियों को धोखा देना उसकी फितरत

बिग बॉस 17 में आयशा खान के आने के बाद मुनव्वर फारूकी को लेकर नए-नए राज खुल रहे हैं। पिछली कुछ एपिसोड्स में पता चला था कि कैसे मुनव्वर के एक दो नहीं, बल्कि कई अफेयर रहे हैं और अब आयशा ने कहा है कि बिगबॉस में मुनव्वर ने अपने बेटे को लेकर भी झूठ बोला।

बिग बॉस 17 में आयशा खान के आने के बाद मुनव्वर फारूकी को लेकर नए-नए राज खुल रहे हैं। पिछली कुछ एपिसोड्स में पता चला था कि कैसे मुनव्वर के एक दो नहीं, बल्कि कई अफेयर रहे हैं और अब आयशा ने कहा है कि बिगबॉस में मुनव्वर ने अपने बेटे को लेकर भी झूठ बोला। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि लड़कियों को चीट करना मुनव्वर का पैटर्न रहा है।

शो में आयशा खान ने कहा, “जब मैं इससे संबंधित कुछ भी देखती थी, तो मुझे लगता था कि टिक मार्क ये भी झूठ, वो भी झूठ, वो भी झूठ। मैंने उसे बोलते हुए सुना कि वो छह महीने से अपने बेटे के साथ है, जबकि दो महीने तक तो मैं आपके साथ थी…आपका बेटा आपके साथ नहीं रहता था। आखिरी के एक हफ्ते आपने उसे बुला लिया, मुझे पता तो चले क्या ये सब गेम के लिए कर रहे हो या नहीं।”

आयशा ने बताया कि मुनव्वर को लड़कियों को चीट करने की आदत है। उन्होंने कहा, “ये इनका पैटर्न रहा है, चीट करना पैटर्न रहा है प्रूफ है मेरे पास। शुरुआत से ये इसका पैटर्न रहा है और इस बात को वो जानता है। लेकिन इसे कभी बदला नहीं। मैं मुनव्वर जैसे लोगों को बदलते देखना चाहती हूँ।”

बिग बॉस में मुनव्वर पर बात करते हुए आयशा ने कहा कि वो मेंटली बहुत कुछ बर्दाश्त कर रही हैं। अगर उन्होंने अपना मुँह खोला, तो मुनव्वर का गेम बिगड़ जाएगा। आयशा ने शो में ईशा को यह भी बताया है कि उनके और मुनव्वर के बीच फिजिकल रिलेशनशिप रह चुकी हैं। जिसे सुन अभिषेक काफी दंग हुए। उन्होंने कहा कि आयशा सिर्फ 21 की हैं और नेशनल टीवी पर इतनी पर्सनल बातें शेयर करना उनके लिए ठीक नहीं है। इसके बाद अभिषेक ने ये सारी बातें मुनव्वर को बताई, जिसे सुन मुनव्वर थोड़े अंजान बने लेकिन फिर अभिषेक ने खुलकर बता दिया कि ये बातें खुद आयशा सबको बताती घूम रही है।

बता दें कि इससे पहले आयशा खान की एंट्री के बाद मुनव्वर की दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला ने बताया था कि मुनव्वर का सिर्फ आयशा के साथ ही नहीं बल्कि और लड़कियों के साथ भी चक्कर रहा है। उन्होंने कहा था कि उनका अब फारूकी से कोई रिश्ता नहीं है। माफी गलती की होती है गुनाहों की नहीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -