Homeविविध विषयअन्यऑर्केस्ट्रा में जो कभी करते थे काम... सलमान की फिल्मों को जिन्होंने कराया सुपर...

ऑर्केस्ट्रा में जो कभी करते थे काम… सलमान की फिल्मों को जिन्होंने कराया सुपर हिट, उस राम लक्ष्मण का निधन

राम-लक्ष्मण ऑर्केस्ट्रा बैंड में काम करते थे। अभिनेता-प्रोड्यूसर दादा कोंडके दोनों को बॉलीवुड में लेकर आए। मैंने प्यार किया, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन... जैसी हिट बॉलीवुड फिल्मों में संगीत देकर सलमान को इन्होंने टॉप पर पहुँचाया।

मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण का शनिवार (22 मई) को निधन हो गया। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों को अपने संगीत से सजाने वाले विजय पाटिल (राम लक्ष्मण) ने नागपुर में आखिरी साँस ली। उनके बेटे अमर ने बताया कि संगीतकार राम लक्ष्मण की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई।

राम लक्ष्मण ने कई ऐसी फिल्मों में अपना संगीत दिया, जो आज भी लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हैं और उनके गाने वैसे ही सुने जाते हैं जैसे पहले सुने जाते थे। राम लक्ष्मण ने मैंने प्यार किया, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन जैसी हिट बॉलीवुड फिल्मों में संगीत दिया। इसके अलावा उन्होंने कई मराठी और भोजपुरी फिल्मों को भी अपने संगीत से सजाया।

महान गायिका लता मंगेशकर ने भी राम लक्ष्मण को श्रद्धांजलि दी। लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण के द्वारा बनाए गए कई गाने गए। उनके द्वारा गाए गए गाने ‘कबूतर जा’ और ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ बहुत प्रसिद्ध हुए थे। इन गानों को राम लक्ष्मण ने ही लयबद्ध किया था।

मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण का वास्तविक नाम विजय पाटिल था। दरअसल विजय के एक और साथी थे सुरेन्द्र। दोनों साथ मिलकर संगीत के क्षेत्र में काम करते थे। सुरेन्द्र को राम और विजय को लक्ष्मण कहा जाता था। 1976 में सुरेन्द्र की मृत्यु के बाद विजय ने अपना नाम राम लक्ष्मण ही रख लिया और इसी नाम से बॉलीवुड में प्रसिद्ध हुए।

राम और लक्ष्मण एक साथ ऑर्केस्ट्रा बैंड में काम करते थे। सत्तर के दशक में फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर दादा कोंडके दोनों को बॉलीवुड में लेकर आए। इसके बाद से राम लक्ष्मण राजश्री प्रोडक्शन समेत कई फिल्म निर्माताओं से के साथ जुड़ गए और कई हिट फिल्मों में अपना संगीत दिया।   

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -