Homeदेश-समाजकरवा चौथ पर उनसे लगवाएँ मेहंदी जो ये त्योहार मनाते हैं: मुजफ्फरनगर में VHP...

करवा चौथ पर उनसे लगवाएँ मेहंदी जो ये त्योहार मनाते हैं: मुजफ्फरनगर में VHP का ‘जिहाद पर प्रहार’, हिंदू महिलाओं के लिए अलग-अलग जगह खोले 13 सेंटर

मुजफ्फरनगर के 13 अलग-अलग जगहों पर मेहंदी सेंटर्स को बनाया गया। पोस्टरों में करवा चौथ की बधाइयाँ देते हुए कहा गया है कि इस पवित्र अवसर पर मेहंदी उन्हीं से लगवाएँ जो इन त्योहारों को मनाते हैं। अपना त्योहार, अपनों को रोजगार- जिहाद पर प्रहार।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिलाओं के लिए विश्व हिंदू परिषद ने 13 मेहंदी सेंटर खोले हैं। ये कदम वीएचपी ने हिंदू महिलाओं को लव जिहाद से बचाने के लिए उठाया है। संगठन का मानना है कि करवा चौथ जैसे मौकों पर हिंदू महिलाओं को मुस्लिम युवक आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर अलग सेंटर खुलेगा तो ऐसी स्थित पैदा ही नहीं हो पाएगी।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के 13 अलग-अलग जगहों पर मेहंदी सेंटर्स को बनाया गया। पोस्टरों में करवा चौथ की बधाइयाँ देते हुए कहा गया है कि इस पवित्र अवसर पर मेहंदी उन्हीं से लगवाएँ जो इन त्योहारों को मनाते हैं। अपना त्योहार, अपनों को रोजगार- जिहाद पर प्रहार।

इस संबंध में संगठन के विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी ने कहा, “ये हमारा पहला प्रयास है ताकि सेंटर में हमारी बच्चियाँ ही मेहंदी लगाएँ और पैसा भी समाज में रहे। इस कदम से कट्टरपंथी कमजोर होंगी और हिंदू बच्चियाँ को धर्मपरिवर्तन, पलायन से छुट्टी मिलेगी।” 

आगे माहेश्वरी कहते हैं, “हमने बच्चों को कह दिया है कि तुम मेहंदी लगाने आओ। और भी बच्चियाँ आ रही हैं। समाज की महिलाओं से भी बोला गया है कि वो इन सेंटर्स में मेहंदी लगवाने आएँ यहाँ बड़ी संख्या में बच्चियाँ मेहंदी लगाने आएँगी।”

विहिप के विभाग अध्यक्ष इस बात पर चिंता जताते हैं कि आजतक लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं, जिसको रोकना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का लक्ष्य है। इस पहल में संगठनों को हिंदू समाज से समर्थन मिला है। 13 सेंटर बनाए गए हैं ताकि महिलाओं को ज्यादा दूर न जाना पड़े।

उन्होंने यह भी बताया कि 8 लोगों की बजरंग दल की टीम मार्केट में घूम रही हैं। ये टीमें देखेंगी कि अगर कोई विधर्मी करवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगाकर औरतों को बहला रहा है तो उसका आधार कार्ड देखते हुए उसकी शिकायत पुलिस में की जाएगी।

इससे पहले इस संबंध में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय पर लठ पूजन करने के बाद चेतावनी दी थी। हिंदू महासभा के सदस्यों ने कहा था अगर कोई विधर्मी हिंदू बहू-बेटियों के हाथों में मेहंदी लगाते हुए पाए गए, तो संगठन के कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -