Homeदेश-समाजराज ठाकरे के करीबी MNS नेता पर सुबह-सुबह जानलेवा हमला: CCTV में घटना कैद,...

राज ठाकरे के करीबी MNS नेता पर सुबह-सुबह जानलेवा हमला: CCTV में घटना कैद, शिवसेना कार्यकर्ता समेत 2 हिरासत में

हमले में संदीप देशपांडे घायल हो गए थे। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हुआ है। वायरल फुटेज में संदीप एक हमलावर को हरे रंग की टी शर्ट और दूसरे को कुर्ते और टोपी में देखा जा सकता है।

मुंबई में मनसे (MNS) नेता संदीप देशपांडे पर हमला हुआ है। इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 4 की संख्या में बताए जा रहे हमलावरों के हाथों में क्रिकेट में प्रयोग होने वाला स्टम्प देखा जा सकता है। हमला तब हुआ जब पीड़ित मार्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक 2 संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिल रही है जिसमें एक शिवसेना कार्यकर्ता बताया जा रहा है। संदीप देशपांडे को राज ठाकरे का करीबी माना जाता है। घटना शुक्रवार (3 मार्च 2023) की है।

हमले में संदीप देशपांडे घायल हो गए थे। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हुआ है। वायरल फुटेज में संदीप एक हमलावर को हरे रंग की टी शर्ट और दूसरे को कुर्ते और टोपी में देखा जा सकता है। हमले के बाद दोनों तेज कदमों से घटनास्थल से निकलते देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शिवाजी पार्क इलाके की है। इस मामले की जाँच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रान्च को सौंपी गई है। अभी तक 2 संदिग्धों को भांडूप इलाके से हिरासत में लिया गया है। इसमें एक का नाम सोलंकी बताया जा रहा है। दोनों से पुलिस की पूछताछ जारी है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 8 टीमें बनाई हैं।

पुलिस ने इस हमले के पीछे राजनैतिक विवाद बताया है। मनसे कार्यकर्ताओं ने इस हमले पर नाराजगी जताई है और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -