Homeदेश-समाज6 साल की बच्ची की रेप-हत्या करके फरार हो रहा था इमानविल, UP पुलिस...

6 साल की बच्ची की रेप-हत्या करके फरार हो रहा था इमानविल, UP पुलिस ने किया एनकाउंटर: दोनों पैर में गोली मारी, लंगड़ाते हुए वीडियो आई सामने

2 जनवरी को बच्ची के माता-पिता उसे घर पर अकेले छोड़कर फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे, जिसके बाद बिल्डिंग के निचले हिस्से में रह रहा इमानविल वहाँ आया। उसने पहले बच्ची को बहलाया-फुसलाया, उसके बाद टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर उससे दुष्कर्म किया और बाद में हत्या करके फरार हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में आरोपित को 14 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया है। यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दरिंदे को दबोचा। इस दौरान आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी। छानबीन में पता चला कि वो असम का रहने वाला है, जिसकी पहचान इमानविल उर्फ सैमुअल के तौर पर हुई है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक सीओ आशीष यादव ने मुठभेड़ वाली जगह पर जाकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बतााया कि आरोपित मंसूरपुर फरार होने की फिराक में था, लेकिन उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना को अंजाम बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बनी लेबर कॉलोनी में दिया गया। बच्ची के माता पिता इंडस्ट्रियल एरिया में ही श्री बालाजी क्रिस्टल की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। फैक्ट्री के ठीक सामने बाहर से काम करने आए मजदूरों के लिए कॉलोनी बनी हुई है।

2 जनवरी को बच्ची के माता-पिता उसे घर पर अकेले छोड़कर फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे, जिसके बाद बिल्डिंग के निचले हिस्से में रह रहा इमानविल वहाँ आया। उसने पहले बच्ची को बहलाया-फुसलाया, उसके बाद टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर उससे दुष्कर्म किया और बाद में हत्या करके फरार हो गया।

शाम में बच्ची के माता-पिता जब काम से वापस लौटे, तो उन्होंने बेटी को गायब पाकर उसकी खोजबीन की। पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि नीचे रहने वाला इमानविल लेकर गया है।

माता-पिता फौरन बिल्डिंग में नीचे गए, लेकिन आरोपित का कमरा बंद था। सबने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो बिटिया का शव खून से लथपथ अंदर बेड पर पड़ा था। फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर पुलिस ने आरोपित की तलाश के लिए टीम बनाई और आखिर में हत्यारोपित को बेगराजपुर के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।
- विज्ञापन -