Homeदेश-समाजसेंगर ने नहीं रची थी उन्नाव रेप पीड़िता के कार हादसे की साजिश, सीबीआई...

सेंगर ने नहीं रची थी उन्नाव रेप पीड़िता के कार हादसे की साजिश, सीबीआई चार्जशीट में MLA से हत्या का आरोप हटा

सीबीआई ने इस मामले में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें सेंगर और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का कोई आरोप दायर नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोप-पत्र में रेप के आरोपित कुलदीप सेंगर और उसके सहयोगियों के ख़िलाफ़ केवल पीड़िता को डराने-धमकाने का आरोप लगे है।

उन्नाव रेप पीड़िता की कार के साथ हादसा साजिश नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जॉंच करते हुए सीबीआई इस निष्कर्ष पर पहुॅंची है। इसके मुताबिक इसके पीछे भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर का हाथ नहीं था। दुर्घटना ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से हुई थी।

नतीजतन, सीबीआई ने इस मामले में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें सेंगर और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का कोई आरोप दायर नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोप-पत्र में रेप के आरोपित कुलदीप सेंगर और उसके सहयोगियों के ख़िलाफ़ केवल पीड़िता को डराने-धमकाने का आरोप लगे है।

इस मामले के संबंध में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में ड्राइवर आशीष पाल को आईपीसी की धारा 304-ए, 338 बी और 279 के तहत आरोपी बनाया गया है। ये चार्जशीट लखनऊ की विशेष अदालत में दाखिल हुई है। इसमें कुलदीप एवं उसके अन्य साथियों पर केवल 120 बी के तहत आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पहले अपनी प्राथमिकी में पूर्व विधायक और 9 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन कल लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत में दायर हुई चार्जशीट में सिर्फ़ आपराधिक साजि और धमकी से संबंधित आरोप हैं।

गौरतलब है कि इसी साल 28 जुलाई को जब रेप पीड़िता जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी तो एक ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता ने अपने 2 परिजनों को खो दिया था जबकि वह खुद और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़िता के परिजनों से पूरी घटना के लिए सेंगर को जिम्मेदार ठहराया था और सीबीआई जाँच के लिए माँग भी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -