Homeदेश-समाजआंध्र: सरकारी अस्पताल में 14 कोरोना मरीजों की मौत, ऑक्सीजन सप्लाई में गड़बड़ी को...

आंध्र: सरकारी अस्पताल में 14 कोरोना मरीजों की मौत, ऑक्सीजन सप्लाई में गड़बड़ी को प्रशासन ने नकारा

"मौतें ऑक्सीजन की सप्लाई में दिक्कत के कारण नहीं, बल्कि COVID-19 और अन्य जटिलताओं के कारण हुई हैं। हमारी टीम ने ऑक्सीजन प्लांट की जाँच की है। वार्ड का दौरा किया। हर लाइन और वॉल्व की अच्छी तरह से जाँच की। वहाँ कोई लीकेज नहीं है।"

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के सर्वोजन सरकारी अस्पताल में शनिवार शाम 14 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मरीजों के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि मौत ऑक्सीजन सप्लाई में व्यवधान की वजह से हुई। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। हालाँकि, अधिकारियों ने ऑक्सीजन की कमी से इनकार करते हुए कहा है कि मरीजों की मौत कोविड-19 जटिलताओं के कारण हुई।

मरीजों के रिश्तेदारों में से एक वामसी ने मीडिया को बताया, “एक वॉर्ड के छह मरीजों की मौत हो गई है, जब ऑक्सीजन सेचुरेशन का स्तर 90 से धीरे-धीरे 70, 60 तक गिर गया। अन्य वॉर्डों में इस तरह के दूसरे और केस भी हो सकते हैं। जब मरीजों के रिश्तेदारों ने अस्पताल के कर्मचारियों को इस बारे में सूचित किया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम आकर मामले की जाँच करेगी। उन्होंने अपनी ओर से कोई मदद नहीं की। यदि सामान्य ऑक्सीजन सिलेंडर होते, तो उन लोगों की जान बच जाती।”

आरोपों के बाद संयुक्त कलेक्टर निशांत कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया और सरकार को एक रिपोर्ट सौंपते हुए कहा, “मौतें ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी दिक्कत के कारण नहीं, बल्कि COVID-19 और अन्य जटिलताओं के कारण हुई हैं।” उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने ऑक्सीजन प्लांट की जाँच की है। हमने वार्ड का दौरा भी किया और हर लाइन और वॉल्व की अच्छी तरह से जाँच की। वहाँ कोई लीकेज नहीं है। ऑक्सीजन प्लांट का प्रेशर भी सही है। सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अस्पताल में हुई मौतों का ऑक्सीजन से कोई लेना-देना नहीं है। आज कुल 15 मौतें हुई हैं। जितने लोगों की मौत हुई है, उनकी सभी की उम्र ज्यादा थी और उन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियाँ थीं। वहीं जिला कलेक्टर गंधम चंद्रूडू ने कहा कि कुछ लोगों ने जान-बूझकर डर का माहौल बनाने के लिए ऐसा किया और हम मामले की जाँच कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों ने हिंदू पहचान को बनाया निशाना, बाजारों-बसों-ट्रेनों में हुए कत्लेआम: जानें- ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के पहले से ही कैसे बहाया...

पंजाब में उग्रवाद के काले दौर में खालिस्तानी आतंकियों ने बसों और ट्रेनों को निशाना बनाते हुए निर्दोष हिंदुओं को चुनकर मौत के घाट उतारा था।

‘हिंदू बेच रहे मकान, मुस्लिम बस्ती बन रहा इलाका’: अंकित शर्मा की हत्या और ताहिर हुसैन के दोषी करार होने के बाद चाँद बाग...

दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार। OpIndia की ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए अंकित शर्मा के घर, पड़ोसियों और चाँद बाग के बदले माहौल की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -