Homeदेश-समाजबंगाल: BJP नेता शेख आमिर खान को TMC के गुंडों ने तलवार से काटा,...

बंगाल: BJP नेता शेख आमिर खान को TMC के गुंडों ने तलवार से काटा, 2 महिलाएँ गिरफ्तार

बीजेपी कार्यकर्ता पर पहले लाठी-डंडे से हमला किया गया। फिर तलवार से हमला किया गया जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग क्षेत्र में रविवार (अक्टूबर 27, 2019) को एक भाजपा नेता शेख आमिर खान की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप भाजपा ने टीएमसी पर लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक पर पहले लाठी-डंडे से हमला किया गया। बाद में कथित तौर पर तलवार से उन्हें काट डाला गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए बीजेपी कार्यकर्ता को अस्पताल ले जाया गया जहॉं उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि भाजपा और तृणमूल कॉन्ग्रेस के बीच लोकसभा चुनावों के बाद से ही रस्साकशी चल रही थी। जिसके चलते राजनीतिक हिंसा की घटनाओं में तेजी देखी गई है। भाजपा के स्थानीय नेताओं का आरोप है, ” पश्चिम बंगाल में कानून का कोई राज नहीं हैं। हत्या के पीछे तृणमूल का ही हाथ है। जहाँ आमिर को मारा गया, वह जगह एसडीपीओ कार्यालय से ज्यादा दूर नहीं है।”

हालाँकि, तृणमूल के लोगों ने इन अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के समय से ही भाजपा के लोग तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। भाजपा ने राजमार्ग जाम कर शेख आमिर के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की माँग की। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -