Homeदेश-समाजअशरफ ने संपत्ति के लिए प्रेमिका के वृद्ध पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या:...

अशरफ ने संपत्ति के लिए प्रेमिका के वृद्ध पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या: परिवार में अकेला पुरुष था 65 वर्षीय मृतक, पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट

मृतक बुजुर्ग 23 दिसंबर को बुटाहारी नहर के किनारे पेड़ों की पेंटिंग करने के लिए घर से निकला था, तभी अशरफ मौके पर पहुँचा और उसके साथ शराब पीने लगा। बाद में अशरफ ने वृद्ध पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पंजाब के लुधियाना से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मुस्लिम शख्स ने अपनी प्रेमिका के 65 वर्षीय वृद्ध पिता की संपत्ति को हड़पने के लिए कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान 38 वर्षीय अशरफ अली के रूप में हुई है और वह मलेरकोटला में फोटो स्टूडियो चलाता है। उसने बुजुर्ग शिंदर सिंह का घर हथियाने के लिए उसकी हत्या की थी।

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के देहलो गाँव का निवासी शिंदर सिंह वन विभाग में दिहाड़ी मजदूर करते थे। मलेरकोटला का रहने वाला अशरफ अली उनके घर आया करता था। इसी दौरान अशरफ ने उनकी बेटी को फाँस लिया। मृतक की बेटी अपने पति से अलग हो चुकी थी और पिता के साथ ही रहती थी। इसी आन-जान के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

इस रिश्ते ​की जानकारी जब मृतक वृद्ध को हुई तो उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। पति से अलग हो चुकी थी मृतक की बेटी अशरफ के साथ निकाह करना चाहती थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह उसके साथ अलग घर में रहना चाहती थी, लेकिन आरोपित की नजर उसके परिवार के घर पर थी।

रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि शिंदर के परिवार में चार लोग थे, लेकिन मृतक अपने परिवार में अकेले पुरुष थे। आरोपित अशरफ ने सोचा कि अगर उन्हें वह रास्ते से हटा देगा तो इस परिवार की संपत्ति पर उसका आसानी से कब्जा हो जाएगा।

मृतक बुजुर्ग 23 दिसंबर को बुटाहारी नहर के किनारे पेड़ों की पेंटिंग करने के लिए घर से निकला था, तभी अशरफ मौके पर पहुँचा और उसके साथ शराब पीने लगा। बाद में अशरफ ने वृद्ध पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन लोगों को नहर के पास एक बुजुर्ग का शव मिला। पहचान करने के बाद आरोपित ने मृतक की बेटियों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार किया, ताकि किसी को भी उस पर शक ना हो। हालाँकि, बाद में वह घबराकर वहाँ से भाग गया। इस पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -