Homeदेश-समाजलॉकडाउन में साइकिल पर सब्जी बेचकर घर चलाने वाली लड़की को डिब्रूगढ़ पुलिस ने...

लॉकडाउन में साइकिल पर सब्जी बेचकर घर चलाने वाली लड़की को डिब्रूगढ़ पुलिस ने भेंट की बाइक

"इस बच्ची की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसने पुलिस पर पत्थर नहीं फेंका, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को जलाया नहीं। और न ही इसने कभी पीएम, सीएम, डीएम को कोसा। इसने अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी उठाई और अपनी व अपने परिवार की मदद करने की ठानी। ये कर्म योगी है।"

कोरोना महामारी के समय में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस द्वारा दिखाई गई सख्ती की कई लोगों ने आलोचना की। मगर, इस बीच कई जगह से सुरक्षा में तैनात पुलिस की कुछ ऐसी तस्वीरें भी आईं, जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

हाल की बात करें, तो दिल खुश करने वाली ये तस्वीरे असम से आई है। यहाँ डिब्रूगढ़ पुलिस ने एक सब्जी बेचने वाली बच्ची को उसकी सुविधा और व्यापार के लिए बाइक तोहफे में दी।

डिब्रूगढ़ पुलिस ने ट्विटर अकॉउंट पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया,“जनमोनी गोगोई नाम की बच्ची इस समय में अपने घर का लालन-पालन करने के लिए साइकिल पर सब्जी बेचती है। इसलिए हमने उसके आत्मसम्मान से प्रेरित होकर और अपने डीजीपी सर के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कि हमें खुद को पुलिस फोर्स से अर्थव्यवस्था के सूत्राधार में बदलना है, उसे उसके व्यवसाय के लिए बाइक भेंट की है।”

इस पर एक अन्य यूजर ने भी लिखा, “ये असम के डिब्रूगढ़ से जनमोनी गोगोई है। ये एक स्टूडेंट है। मगर, लॉकडाउन के दौरान इसने अपने कंधों पर अपने परिवार का जिम्मा उठाया और साइकिल पर सब्जी बेचनी शुरू की। अब डिब्रुगढ़ पुलिस उसकी लगन देखते हुए उसके घर गई और उसे उसके व्यापार के लिए एक बाइक भेंट की।”

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर डिब्रूगढ़ पुलिस के इस कदम को बहुत सराहा जा रहा है। यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पुलिस की काफी तारीफ कर रहे हैं और जनमोनी को भी आशीष दे रहे हैं। कोई बच्ची को महान बेटी बोल रहा है, तो कोई उसे योद्धा पुकार रहा है।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो डिब्रुगढ़ पुलिस के आत्मीय भाव को देखकर फूले नहीं समा रहे। यूजर्स इस कदम को एक आइडल उदाहरण बता रहे हैं और डिब्रूगढ़ पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इस बच्ची की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसने किसी पुलिस पर पत्थर नहीं फेंका, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को जलाया नहीं। और न ही इसने कभी पीएम, सीएम, डीएम को कोसा। इसने अपने घर परिवार की जिम्मेदारी उठाई और अपनी व अपने परिवार की मदद करने की ठानी। ये कर्म योगी है।

बता दें कि यूजर्स इस बाइक की तस्वीर को देखकर पुराने गाने और यादों को भी ताजा कर रहे हैं और बता रहे हैं कि एक समय ऐसा था जब कोयंबटूर के हर घर में ये काम करने वाला घोड़ा (tvs XL100 बाइक) होता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सिनेमाई परदे पर यूरोप की सुलगती हकीकत है Citizen Vigilante Movie: समझें- क्यों परेशान हैं दुनिया भर के इस्लामी कट्टरपंथी और लेफ्ट लिबरल?

लिबरल और वामपंथी समीक्षक 'सिटीजन विजिलांते' फिल्म को चाहे कितनी भी कम रेटिंग क्यों न दें, इस फिल्म ने अपना काम कर दिया है।

BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा हैक हो सकता है तो EVM क्यों नहीं हैक हो सकती? लेफ्ट-लिबरल्स के ‘लॉजिक’ पर माथा गरम करने से पहले...

BAT-BMS ऐप को EVM से जोड़कर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की पड़ताल। जानिए कैसे काम करता है ऐप, क्यों हुई कार्रवाई और EVM इससे कैसे अलग है।
- विज्ञापन -