Homeदेश-समाजझाड़-फूँक करने घर आया उस्मान अली, करने लगा रेप: महिला ने काट दिया प्राइवेट...

झाड़-फूँक करने घर आया उस्मान अली, करने लगा रेप: महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, असम की घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को कोई संतान नहीं है। वह अपनी समस्या लेकर उस्मान के पास जाया करती थी। सोमवार को उस्मान झाड़-फूँक करने उसके घर आया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर रेप का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए महिला भागी और आत्मरक्षा में धारदार वस्तु से उस्मान का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

असम में उस्मान अली नाम के एक शख्स का महिला ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। महिला का कहना है कि उस्मान ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी। उस्मान अली के झाड़-फूँक करने के बहाने महिला के घर आया था। घटना सोमवार (8 मई 2023) की है। महिला मोरीगाँव जिले के भूरागाँव थाना क्षेत्र के बोरालीमारी की रहने वाली है। वहीं उस्मान असम के ही दरांग जिले का रहने वाला है।

भूरागाँव के पुलिस प्रभारी हेमंत बोरगोहैन के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घायल उस्मान को बेहतर उपचार के लिए गुवाहाटी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को कोई संतान नहीं है। वह अपनी समस्या लेकर उस्मान के पास जाया करती थी। सोमवार को उस्मान झाड़-फूँक करने उसके घर आया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर रेप का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए महिला भागी और आत्मरक्षा में धारदार वस्तु से उस्मान का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उस्मान अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटकर रोता दिख रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -