Homeदेश-समाजबंगाल में सौरव गांगुली की जमीन पर कब्जे की कोशिश, सुरक्षा गार्ड ने रोका...

बंगाल में सौरव गांगुली की जमीन पर कब्जे की कोशिश, सुरक्षा गार्ड ने रोका तो किया हमला, गाली-गलौच: पुलिस ने शुरू की जाँच

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित ने जमीन की सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्ड को फोन पर भी धमकी दी। बताया जा रहा है कि यह जमीन गांगुली की क्रिकेट एकेडमी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस जमीन पर स्कूल बनना है।

पश्चिम बंगाल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया। गांगुली की पर्सनल सेकेट्री तान्या भट्टाचार्य ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सुप्रियो भौमिक नामक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। सुरक्षागार्ड ने रोकने की कोशिश की तो सुप्रियो व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। गाली-गलौज की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला थाना क्षेत्र का है। सौरव गांगुली की पर्सनल सेकेट्री तान्या भट्टाचार्य ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सुप्रियो भौमिक और उसके साथियों ने ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक सुरक्षा गार्ड ने जब रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। 

तान्या भट्टाचार्य ने शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपित ने जमीन की सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्ड को फोन पर भी धमकी दी। बताया जा रहा है कि यह जमीन गांगुली की क्रिकेट एकेडमी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस जमीन पर स्कूल बनना है। सौरव गांगुली की पर्सनल सेकेट्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे पूछताछ करने के लिए थाने बुलाया है।

रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आरोपित सुप्रियो भौमिक ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है। साथ ही कहा है कि सुरक्षा गार्ड गलत काम कर रहा था, जिसका उसने विरोध किया। इसलिए झूठे मामले में उसे फँसाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक निरूपम घोष इंडिया टुडे को बताया, “हमें एक शिकायत मिली है। आरोपित को पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। पूछताछ करने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएँगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -