Homeदेश-समाजतमंचा लहराते दुर्गा पंडाल में घुसा अंसार अहमद.. मूर्ति हटाने और पूजा बंद करने...

तमंचा लहराते दुर्गा पंडाल में घुसा अंसार अहमद.. मूर्ति हटाने और पूजा बंद करने की दी धमकी: आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्गा पूजा समिति ने इस मामले में तरवां थाने में शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए अंसार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। अंसार के कब्ज़े से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के गाँव उचहुवाँ में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब उसी गाँव का अंसार अहमद उर्फ़ मिंटू हाथ में तमंचा ले कर श्रद्धालुओं के बीच घुस गया और प्रतिमा हटाने की धमकी देने लगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्गा पूजा समिति ने इस मामले में तरवां थाने में शिकायत की। मिली शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए अंसार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। अंसार के कब्ज़े से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। आज़मगढ़ के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार तरवां थानाक्षेत्र के उंचहुआ बाजार में दुर्गापूजा का आयोजन स्थानीय दुर्गापूजा समिति ने किया है। इस समिति के अध्यक्ष विमलेश मौर्य हैं। जागरण की खबर के अनुसार उसी बाजार का रहने वाला अंसार अहमद पुत्र मकबूल अहमद अपने साथियों के साथ दुर्गापूजा पंडाल में तमंचा लहराते हुए पहुँच गया। पंडाल में मौजूद व्यक्ति के सीने पर तमंचा सटाते हुए उसने सवाल किया कि दुर्गा पूजा पंडाल बनाने की हिम्मत कैसे हुई तुम्हारी?

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आज़मगढ़ परिक्षेत्र के DIG ने भी आज़मगढ़ पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपित अंसार की हरकतों के चलते जब आस-पास के लोग जमा होने लगे तब वह तमंचा लहराते हुए वहाँ से चला गया। आरोपित अंसार के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

आरोपित अंसार अहमद नशे का भी आदी बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपित अंसार ने साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की है। इससे पहले जिले के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने दुर्गापूजा में पुलिस को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पाकिस्तानी फौज ने लगाई आग, हफ्ते भर जलता रहा भगवान जगन्नाथ का रथ: पढ़े- 500 साल पुरानी धमराई की ऐतिहासिक यात्रा की कहानी, बांग्लादेश...

बांग्लादेश के धमराई की ऐतिहासिक रथ यात्रा कभी पुरी से अधिक भव्य मानी जाती थी, लेकिन 1971 में पाकिस्तान फौज की कार्रवाई ने इसकी पहचान बदल दी।

मिडिल ईस्ट फिर बना वॉर जोन, क्या इस बार तैयार हैं हम?: जानें- भारत के सामने खड़ी हैं कैसी चुनौतियाँ, अग्निपरीक्षा की इस घड़ी...

पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था बेपटरी हो रही है। हॉर्मुज नाकाबंदी के बीच देश को आर्थिक मार से बचने के लिए मोदी सरकार तैयार है।
- विज्ञापन -