Homeदेश-समाजबरेली के होटल में रुके थे लड़का-लड़की, कमरे में घुस दरगाह से जुड़े संगठन...

बरेली के होटल में रुके थे लड़का-लड़की, कमरे में घुस दरगाह से जुड़े संगठन के लोगों ने की अभद्रता: पूछा- क्या कर रहे हो मुस्लिम लड़की के साथ

भीड़ में शामिल पुरुषों ने लड़की को पकड़कर उसका नाम पूछा। लड़के से सवाल किया- कौन से संगठन से जुड़े हुए हो? क्या कर रहे हो मुसलमान लड़की के साथ?

अब उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंदू लड़के के साथ मुस्लिम लड़की के दिखने पर अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। आला हजरत दरगाह से जुड़े संगठन ज़मात रज़ा-ए-मुस्तफा के सदस्य होटल के उस कमरे में घुस गए, जिसमें दोनों रुके हुए थे। एक-दूसरे को दोस्त बताने वाले युवक-युवती से बदसलूकी की यह घटना (20 मई 2023) की है। बरेली पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही है। पीड़ित युवक रेलवे का स्टाफ बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला बरेली के जंक्शन रोड स्थित के गेस्ट हाउस का है। आला हजरत दरगाह से जुड़े संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के लोगों को यहाँ एक मुस्लिम लड़की के एक हिन्दू लड़के के साथ रुके होने की जानकारी मिली। इसके बाद संगठन के कई लोग होटल में घुस कर उस कमरे तक पहुँच गए, जहाँ दोनों रुके हुए थे। जमात के सदस्यों ने कमरा खुलवा कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लड़के का नाम आशीष था। पहचान-पत्र चेक किया गया तो वह रेलवे का स्टाफ निकला।

ज़मात रज़ा-ए-मुस्तफा के सदस्यों ने लड़की का बिना उसकी मर्जी के वीडियो बनाया। लड़की मूल रूप से शाहजहाँपुर की रहने वाली निकली। वह एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा है। इस दौरान तलाशी लेने आई भीड़ ने काफी देर तक गेस्ट हाउस में हंगामा काटा। भीड़ में शामिल पुरुषों ने लड़की को पकड़कर उसका नाम पूछा। लड़के से सवाल किया- कौन से संगठन से जुड़े हुए हो? क्या कर रहे हो मुसलमान लड़की के साथ? इन सवालों के जवाब में आशीष ने खुद को लड़की का दोस्त बताया। हालाँकि इस जवाब से जमात के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए।

बरेली पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिस गेस्ट हाउस की यह घटना है उसके मैनेजर का नाम शादाब है। पुलिस ने मामले में IPC की धारा 504 और IT एक्ट के तहत जमात रज़ा ए मुस्तफा, रज़ा एक्शन कमेटी सहित 4-5 अज्ञात आरोपितों पर FIR दर्ज की है।

ऑपइंडिया ने इस मामले में जमात रज़ा-ए-मुस्तफा से जुड़े शवाब खान अज़हरी से सम्पर्क का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जमात का पक्ष मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के ही मुरादाबाद, मेरठ, अमरोहा और मुजफ्फरनगर में हिन्दू लड़कों के साथ मुस्लिम लड़कियों को देखकर कट्टरपंथी मारपीट और अभद्रता कर चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कंगाली से जूझते बांग्लादेश को ‘काले धन’ का सहारा, विदेश में जमा ₹21.8 लाख करोड़ पर नजर: बर्बादी की कगार पर कपड़ा उद्योग, कभी...

बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 15 साल के शासनकाल के दौरान देश से बाहर भेजी गई 230 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वापस लाने की कोशिशें तेज कर रही है।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -