Homeदेश-समाजआनंद बन कोचिंग आता, हाथ में कलावा बाँधता था मोहम्मद आलिम: हिंदू लड़की को...

आनंद बन कोचिंग आता, हाथ में कलावा बाँधता था मोहम्मद आलिम: हिंदू लड़की को मंदिर ले जा माँग में भरी सिंदूर, फिर रेप-गर्भपात-धर्मांतरण का दबाव

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह कम्प्यूटर सीखने के जिस कोचिंग सेंटर में जाती थी, वहीं मोहम्मद आलिम भी आता था। उसने लड़की को अपना नाम आनंद बताया था। वह हाथ में कलावा भी बाँधता था।

उसका नाम मोहम्मद आलिम है। कथित तौर पर पर वह कोचिंग में कंप्यूटर सीखने आनंद बनकर आता था। हाथ में कलावा बाँधता था। कोचिंग की ही एक हिंदू लड़की से पहले उसने दोस्ती की और फिर उसे प्यार के जाल में फँसाया। इसके बाद रेप, गर्भपात, धमकी, धर्मांतरण के दबाव का वही सिलसिला चल पड़ा जो आम तौर पर ऐसे मामलों में देखने को मिलते हैं। लव जिहाद का यह केस उत्तर प्रदेश के बरेली का है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र की निवासी है। वह कम्प्यूटर सीखने के लिए एक कोचिंग सेंटर में जाती थी। जादोपुर निवासी एक लड़का भी इसी कोचिंग में आता था। उसने लड़की को अपना नाम आनंद बताया था। वह हाथ में कलावा भी बाँधता था। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।

शिकायत के अनुसार बाद में लड़के ने शादी की बात कही। पीड़िता उसके बहकावे में आ गई। 13 मार्च 2022 को वह पीड़िता को लेकर बरेली के राधा स्वामी मंदिर गया। जल्द ही शादी करने की बात कहते हुए वहीं उसकी माँग में सिंदूर भर दी। फिर वह पीड़िता को अपने दोस्त तालीम के घर ले गया। जहाँ उसने उसके साथ संबंध बनाए और इसका वीडियो भी बना लिया। 

पीड़िता के अनुसार इसके बाद आरोपित अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। डर की वजह से पीड़िता उसकी बात मानने को मजबूर हो गई। आरोपित पीड़ित लड़की को कई बार होटल ले गया। उसके साथ जबरन संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद पीड़िता जब उसके घर पहुँची तो पता चला कि जिसे वह आनंद समझ रही है, वह साबिर का बेटा मोहम्मद आलिम है।

पीड़िता के अनुसार जब वह लड़के के घर गई थी तो आलिम के परिजन भी मौजूद थे। उन्होंने आलिम से उसका गर्भपात कराकर धर्मांतरण करवाने और निकाह को कहा। इसके बाद आलिम ने उसे गर्भनिरोधक गोलियाँ देकर घर भेज दिया। गोलियाँ खाने के बाद पीड़िता की तबियत बिगड़ गई तो आलिम उसे एक नर्सिंग होम ले गया और वहाँ उसका गर्भपात करा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित मोहम्मद आलिम ने उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपित की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने स्थानीय देवरनियाँ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ ऊर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, दिल्ली में हंगामा कर...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।
- विज्ञापन -