Homeदेश-समाजबिहार के भोजपुर में बैडमिंटन ट्रॉफी जीतने के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के लगाए गए...

बिहार के भोजपुर में बैडमिंटन ट्रॉफी जीतने के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लगाए गए नारे: मोहम्मद अरमान, तनवीर सहित 5 गिरफ्तार, अन्य लोगों को तलाश जारी

वहीं, मामले से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा है कि दूसरे वीडियो में पाकिस्तान के हक में नारे लगाने वाले नौजवानों को पकड़ कर उनसे हिन्दुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो चाँदी का ही बताया जा रहा है।

बिहार के भोजपुर (Bhojpur, Bihar) में कुछ लोगों ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रॉफी के साथ कुछ लड़कों की टोली पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही है।

इस मामले में पुलिस ने पाँच लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य लोगों की तलाश जारी है। दावा किया जा रहा है कि मामले से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नारे लगाने वाले 2 लड़कों को पकड़ कर उनसे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजपुर के कोईलवर इलाके के चाँदी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। बुधवार (21 दिसंबर 2022) को कोईलवर बनाम चाँदी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें चाँदी की टीम जीत गई। विजयी टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी लेकर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। दर्जनों नौजवान ट्रॉफी के साथ जुलूस निकालते हुए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। घटना के कुछ ही देर बाद इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने लगा।

वायरल वीडियो के सही पाए जाते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अब तक 5 लड़कों को गिरफ़्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया या है उनमें मोहम्मद अरमान, मोहम्मद तनवीर आलम, कल्लू और सोनू शामिल हैं। पुलिस वायरल वीडियो से चिन्हित कर बाकियों की तलाश कर रही है। पूरे मामले पर एसपी संजय कुमार सिंह ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

वहीं, मामले से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा है कि दूसरे वीडियो में पाकिस्तान के हक में नारे लगाने वाले नौजवानों को पकड़ कर उनसे हिन्दुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो चाँदी का ही बताया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -