Homeदेश-समाजलव जिहाद का मास्टर निकला सीवान वाला कलीमुल्लाह: शादी कर रत्ना को बनाया आयशा...

लव जिहाद का मास्टर निकला सीवान वाला कलीमुल्लाह: शादी कर रत्ना को बनाया आयशा खातून, अब दूसरी हिंदू लड़की के लिए छोड़कर भागा

पीड़ित महिला के अनुसार कलीमुल्लाह ने अपना नाम समीर खन्ना बताया था। वह कलावा बाँधता था। माथे पर तिलक लगाता था। पूजा-पाठ में शामिल होता था। कोर्ट में शादी के बाद समीर बने कलीमुल्लाह ने उसे अपनी असली पहचान बताई। धर्म परिवर्तन करवा उससे मदरसे में निकाह किया।

बिहार के सीवान से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। 28 वर्षीय कलीमुल्लाह शेख नाम के एक शिक्षक पर उसकी ही पत्नी ने हिंदू लड़कियों को फँसाने का आरोप लगाया है। 27 वर्षीय इस महिला का कहना है कि कलीमुल्लाह ने समीर खन्ना बनकर उसे फँसाया था। शादी के बाद उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। अब अर्चना नाम की एक अन्य हिंदू लड़की के लिए उसको छोड़कर भाग गया है।

रिपोर्ट के अनुसार कलीमुल्लाह उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है। वह सीवान में करीब 6 साल से कोचिंग इंस्टीट्यूट चला रहा है। पीड़ित महिला बुधवार 15 दिसंबर 2022 को एसपी कार्यालय में आवेदन देने पहुँची थी। उसका कहना है कि कलीमुल्लाह अब दूसरी लड़की से शादी करने वाला है, इसलिए वह सामने आई है।

पीड़ित महिला के अनुसार 2016 में वह कलीमुल्लाह के संपर्क में आई थी। तब उसने अपना नाम समीर खन्ना बताया था। वह कलावा बाँधता था। माथे पर तिलक लगाता था। पूजा-पाठ में शामिल होता था। 17 मार्च 2017 को दोनों ने कोर्ट में शादी की। इसके बाद समीर बने कलीमुल्लाह ने उसे अपनी असली पहचान बताई। उसका धर्म परिवर्तन करवाया। सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित मदरसे से जाकर उससे निकाह क‍िया। उसका नाम आयशा खातून रख दिया। जो बेटी हुई उसका नाम सुहाना खातून रख दिया।

पीड़ित महिला के अनुसार कलीमुल्लाह उससे मारपीट भी करता था। करीब चार महीने पहले वह उसे छोड़कर भाग गया और अब एक अन्य हिंदू लड़की से शादी करने जा रहा है। उसने कोचिंग भी बंद कर रखा है। पीड़िता के अनुसार कई हिंदू लड़कियाँ उसके जाल में फँसी हुई हैं। कुछ डॉक्यूमेंट उसने समीर तो कुछ कलीमुल्लाह शेख के नाम से बनवा रखे हैं।

सीवान के एसपी शैलेश कुमार ने बताया है कि मह‍िला की श‍िकायत पर संबंध में संबंध‍ित थाने को कार्रवाई के निर्देश द‍िए गए हैं। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -