Homeदेश-समाजभारी हथियार से वार, सिर में मिले चोट के निशान : हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर...

भारी हथियार से वार, सिर में मिले चोट के निशान : हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर दो साधुओं की निर्मम हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

घटना झुंझनू जिले के थानाक्षेत्र पचेरी कलां की है। यहाँ के गाँव नावता में शनिवार को 2 लोगों के शव पड़े होने की सूचना मिली। लाशें हरियाणा बॉर्डर की तरफ जाने वाले हाइवे के पास एक कच्चे रास्ते पर थीं।

राजस्थान के झुंझनू जिले में 2 साधुओं के शव लावारिस हालत में मिले हैं। दोनों की उम्र 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों के शव हरियाणा बॉर्डर पर पड़े पाए गए हैं। इनके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना शनिवार (1 जून 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना झुंझनू जिले के थानाक्षेत्र पचेरी कलां की है। यहाँ के गाँव नावता में शनिवार को 2 लोगों के शव पड़े होने की सूचना मिली। लाशें हरियाणा बॉर्डर की तरफ जाने वाले हाइवे के पास एक कच्चे रास्ते पर थीं। लोगों ने वहाँ पहुँच कर पाया कि दोनों शव साधुवेश धारियों के थे। इन दोनों के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। आसपास के लोगों ने दोनों की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त के लिए शवों को अस्पताल में रखा गया है। केस दर्ज कर के जाँच-पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीमों ने दौरा किया और सबूत जमा किए हैं। मृतकों व कातिलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कुछ अन्य साधुओं को भी बुला कर दोनों मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। यह घटना कोई हादसा है या हत्या इस बारे में अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -