Homeदेश-समाजBSF जवान की पीट-पीट कर हत्या, बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने का किया...

BSF जवान की पीट-पीट कर हत्या, बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने का किया था विरोध: गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े

"पीड़ित मेलजिभाई वाघेला अपने बेटे और रिश्तेदारों के साथ आरोपित के घर पहुँचे और उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपित के पिता दिनेश जादव, चाचा अरविंद जादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया।"

गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ‘सीमा सुरक्षा बल (BSF)’ के एक जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जवान ने अपनी बेटी के अश्लील वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट और वायरल करने का विरोध किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान मेलजिभाई वाघेला पत्नी सहित अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ बेटी का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने वाले लड़के के घर गए थे। लड़के के परिवार वाले ने जवान पर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। मामले में 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित लड़के की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। लड़का और BSF जवान की बेटी दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लड़के ने पीड़ित लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे   ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, वीडियो में आरोपित लड़का भी दिख रहा है। इसी बात की शिकायत करने BSF जवान शनिवार (24 दिसंबर, 2022) रात अपनी पत्नी, दो बेटों और भांजे के साथ लड़के के घर गया।

वहाँ आरोपित परिवार के सदस्यों ने BSF जवान से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और जब इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से इनपर हमला कर दिया गया। आरोप है की हमले के दौरान आरोपितों ने धारदार हथियार का प्रयोग किया।

हमले में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में BSF जवान की पत्नी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपित परिवार के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में नडियाद के DSP वीआर वाजपेई ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा, ”24 दिसंबर 2022 को नदियाड के चकलासी गाँव में BSF के जवान मेलजिभाई वाघेला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जब वह बेटी का वीडियो वायरल करने वाले आरोपित के घर गए थे।”

वहीं DSP ने आगे बताया, “पीड़ित मेलजिभाई वाघेला अपने बेटे और रिश्तेदारों के साथ आरोपित के घर पहुँचे और उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपित के पिता दिनेश जादव, चाचा अरविंद जादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया, जहाँ उनकी मौके पर ही मौत हो गई। BSF जवान का बेटा घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

वहीं BSF ने भी मामले की पुष्टि की है और बताया है कि 56 बटालियन के सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल मेलजिभाई वाघेला अपने गृहनगर में छुट्टी पर थे। उनकी 24 दिसंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। राज्य पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -