Homeदेश-समाजइरशाद ने किया शिवलिंग पर पेशाब, पुलिस ने किया गिरफ़्तार, इलाके में तनाव

इरशाद ने किया शिवलिंग पर पेशाब, पुलिस ने किया गिरफ़्तार, इलाके में तनाव

बुलंदशहर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि आरोपी 'इरशाद' को धारा-295 के तहत (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल पर चोट पहुँचाना या परिभाषित करना) और धारा-153 ए (विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे तुरंत जेल भेज दिया गया।

दिल्ली के चाँदनी चौक इलाके में दुर्गा मंदिर में तोड़-फोड़ की ख़बरों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाने की एक और कोशिश की गई। इरशाद उर्फ़ ईरानी नाम के एक शख़्स ने शहर के जहाँगीरबाद में महादेव के मंदिर में शिवलिंग पर पेशाब किया। जिससे इलाके में तनाव का माहौल है। प्राचीन शिव मंदिर की पवित्रता को तार-तार करने वाले इरशाद के ख़िलाफ़ बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस में शिक़ायत दर्ज की। इसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ़्तार कर लिया।

सुदर्शन न्यूज़ की एक ख़बर के अनुसार, बजरंग दल के सदस्य यतिंदर गेहना ने बताया:

“ईरानी नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति को जहांगीराबाद क्षेत्र की पुरानी मंडी के प्राचीन शिव मंदिर के शिवलिंग पर पेशाब करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। वह अक्सर मंदिर परिसर के आसपास छिपा हुआ पाया जाता था। यहाँ के लोग उसके कृत्य से नाराज़ हैं। वह वहाँ से भाग गया है। उसके ख़िलाफ़ पुलिस शिक़ायत दर्ज की गई थी और उसे घर से भगा दिया गया था।”

बुलंदशहर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि आरोपी ‘इरशाद’ को भारतीय दंड संहिता धारा-295 के तहत (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल पर चोट पहुँचाना या परिभाषित करना) और धारा-153 ए (विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे तुरंत जेल भेज दिया गया।


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -