Homeदेश-समाज100 करोड़ वसूली मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ CBI की FIR: 10+ जगहों...

100 करोड़ वसूली मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ CBI की FIR: 10+ जगहों पर हो रही छापेमारी

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख के खिलाफ वसूली के आरोप लगाए थे। 5 अप्रैल को हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जाँच के आदेश दिए थे।

CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों से जुड़ा हुआ है। इसी संबंध में CBI कई जगह छापेमारी भी कर रही है।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने राज्य के गृह मंत्री (तब तक वो मंत्री पद पर थे) अनिल देशमुख के खिलाफ वसूली के आरोप लगाए थे। उन्होंने इसे लेकर हाई कोर्ट से CBI जाँच की माँग भी की थी। 5 अप्रैल को हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जाँच के आदेश दिए थे।

आदेश देते हुए हाई कोर्ट ने कहा था कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह बेहद गंभीर हैं। इसी वजह से मामले की जाँच निष्पक्ष होनी चाहिए, जिसके लिए CBI जाँच की माँग मंजूर की जाती है।

परमबीर सिंह को भी फटकार

मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को 100 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाया था।

इस पर बॉम्बे HC ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर पुलिस ऑफिसर होने के बावजूद किसी अपराध को लेकर FIR दर्ज नहीं कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि वो अपने कर्तव्यों के निर्वहन में असफल रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -