Homeदेश-समाज'नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर उमेश कोल्हे को मार डाला': जेल में शेखी...

‘नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर उमेश कोल्हे को मार डाला’: जेल में शेखी बघार रहा था हत्यारा शाहरुख़ पठान, कैदियों ने बुरी तरह पीटा

उमेश कोल्हे की हत्या करने वाले इस्लामी कट्टरपंथी के बारे में जानकर कैदी भड़क गए और उन्होंने उसे जमकर पीटा।

महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे नाम के हिन्दू व्यक्ति की हत्या के आरोपित शाहरुख पठान को मुंबई की आर्थर रोड जेल में कुछ कैदियों ने बुरी तरह से पीट दिया। इस मामले में इन कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शाहरुख पठान आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर सात में रखा गया है। बताया जाता है कि जेल में कुछ कैदी आपस में ही कैदियों के जुर्म को लेकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान शाहरुख पठान ने कहा कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने के कारण उसने उमेश कोल्हे की हत्या कर दी थी।

बस फिर क्या था। उमेश कोल्हे की हत्या करने वाले इस्लामी कट्टरपंथी के बारे में जानकर कैदी भड़क गए और उन्होंने उसे जमकर पीटा। दावा किया गया है कि शाहरुख पठान को जिन कैदियों ने पीटा, उनमें कल्पेश पटेल, हेमंत मनेरिया, अरविंद यादव, श्रवण अवान और संदीप जाधव का नाम सामने आया है। बहरहाल पुलिस ने शाहरुख पठान को दूसरे बैरक में शिफ्ट किया गया है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 21 जून 2022 को अमरावती में रहने वाले एक केमिस्ट उमेश कोल्हे की 22 जून, 2022 को चार मुस्लिम हमलावरों ने हत्या कर दी थी। हत्या उस समय हुई थी जब वह उस रात अपनी फार्मेसी से लौट रहे थे। कहा जा रहा है कि कोल्हे ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया था।

दरअसल, नूपुर शर्मा पर कथित तौर पर ये आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद को लेकर कमेंट किया था। उल्लेखनीय है कि उमेश कोल्हे (54) अमरावती में केमिस्ट की शॉप चलाते थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कोल्हे ने कथित तौर पर नूपुर शर्मा से जुड़ा एक पोस्ट कई सारे व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर किया था।

इसके बाद से ही इस्लामी कट्टरपंथी उनके पीछे पड़े हुए हैं। इस मामले में एनआईए ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -