Homeदेश-समाजमोहसिन ने सोते कुत्ते को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला: चिल्लाता रहा पशु...

मोहसिन ने सोते कुत्ते को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला: चिल्लाता रहा पशु और देखते रहे लोग, किसी में नहीं हुई रोकने की हिम्मत

कुत्ते की हत्या करने के बाद भी मोहसिन डंडा लेकर आसपास ही घूमता रहा और लोगों को धमकाता रहा। इस दौरान भी किसी ने उसका प्रतिरोध करने का साहस नहीं किया।

छत्तीसगढ़ के गौरेला में मोहसिन खान नामक शख्स ने सड़क किनारे आराम कर रहे एक कुत्ते को पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग उसके द्वारा प्रदर्शित की गई क्रूरता की निंदा कर रहे हैं। उक्त सड़क पर घूमने वाला पशु और उस समय सो रहा था। मोहसिन खान उस दौरान बगल से गुजर रहा था, उसने अपने हाथ में एक मोटा डंडा ले रखा था। जैसे ही उसने कुत्ते को सोता हुआ देखा, लाठी से उसे पीटना शुरू कर दिया।

आरोपित ने कुत्ते को इतना पीटा कि वो निरीह पशु बेसुध हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज़ सुन कर आसपास के लोग ज़रूर बाहर निकले, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। कुत्ते की हत्या करने के बाद भी मोहसिन डंडा लेकर आसपास ही घूमता रहा और लोगों को धमकाता रहा। इस दौरान भी किसी ने उसका प्रतिरोध करने का साहस नहीं किया। कुछ पड़ोसियों से उसने झगड़ा भी दिया और उन्हें धमकी दी।

बताया जा रहा है कि कुत्ते को मार डालने के बाद मोहसिन जोर-जोर से चिल्ला भी रहा था। मोहल्ले के लोगों ने उसकी हरकतों से परेशान होकर गौरेला पुलिस थाना को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि पहले मोहल्ले वालों को ही पुलिस ने वापस भेज दिया। लेकिन, जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। आरोपित के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा-325 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि नए कानून के तहत किसी भी पशु की हत्या करने, उसे ज़हर देने या फिर अपंग करने वाली हरकतें करता है तो उसे 5 वर्ष की अधिकतम कारावास के साथ-साथ जुर्माने की सज़ा भी सुनाई जा सकती है। मोहसिन के बारे में ये भी पता चला है कि वो आए दिन मोहल्ले में लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए ऐसी हरकतें करता है और पूर्व में भी एक कुत्ते की हत्या कर चुका है। पुलिस ने अब उसके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -