Homeदेश-समाजदीप सिद्धू गिरफ्तार: लाल किले हिंसा में किया था दंगाइयों का नेतृत्व, कई पुलिसकर्मी...

दीप सिद्धू गिरफ्तार: लाल किले हिंसा में किया था दंगाइयों का नेतृत्व, कई पुलिसकर्मी हुए थे घायल

पुलिसकर्मियों पर हमले करने वाली दंगाई भीड़ का नेतृत्व करने वाले दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा हुआ था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला परिसर में गणतंत्र दिवस (जनवरी 26, 2021) को हुई हिंसा और पुलिसकर्मियों पर हमले वाले भीड़ का नेतृत्व करने वाले दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद ‘किसान आंदोलन’ में हुई हिंसा को लेकर कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले वो लगातार वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर रहा था। पता चला था कि पंजाबी एक्टर जो भी वीडियो फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता है, उसके पीछे सिद्धू की एक बेहद करीबी महिला मित्र है। ये महिला मित्र भारत से बाहर विदेश में बैठकर सिद्धू के वीडियो अपलोड करती थी। इसके पीछे सिद्धू की चाल जाँच एजेंसियों को भटकाने की थी। वो पेशेवर अपराधियों की तरह ‘खेल’ रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -