Homeदेश-समाजरेस्ट करने के लिए बैठा और अचानक पीछे गिर गया... ट्रेडमिल में दौड़ रहा...

रेस्ट करने के लिए बैठा और अचानक पीछे गिर गया… ट्रेडमिल में दौड़ रहा था करंट, इंजीनियर की मौत: दिल्ली के जिम की घटना

"जब मैंने सक्षम को उठाने के लिए उसका हाथ पकड़ा तो मुझे करंट लगा। तब मुझे सक्षम को करंट लगने का पता चला। तुरंत ट्रेडमिल का स्विच बंद कर लोगों की मदद से उसे CPR दिया। शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

दिल्ली के एक जिम में ट्रेडमिल में करंट दौड़ रहा था। उसके झटके से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सक्षम के तौर पर हुई है और वह पेशे से इंजीनियर है। जिम संचालक अनुभव दुग्गल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सक्षम की मौत को लेकर उसके परिजनों को गुमराह करने का आरोप उस पर है।

घटना 18 जुलाई 2023 की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 वर्षीय सक्षम बीटेक अपने परिवार के साथ रोहिणी में रहता था। वह गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कम्पनी में इंजीनियर था। वह एक्ससरसाइज करने के लिए रोहिणी के ही प्रूथी इलाके में स्थित जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन नाम के जिम में जाया करता था। मंगलवार की सुबह भी वह एक्ससरसाइज करने जिम गया हुआ था। इस दौरान सुबह लगभग 7:30 पर अचानक ही वह गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार जब यह घटना हुई उस समय सक्षम का दोस्त केशव भी जिम में मौजूद था। उसने बताया है कि ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद सक्षम रेस्ट करने के लिए ट्रेडमिल नंबर दो और तीन के बीच बैठ गया था। अचानक से वह पीछे की ओर गिर गया। केशव ने बताया, “जब मैंने सक्षम को उठाने के लिए उसका हाथ पकड़ा तो मुझे करंट लगा। तब मुझे सक्षम को करंट लगने का पता चला। तुरंत ट्रेडमिल का स्विच बंद कर लोगों की मदद से उसे CPR दिया। शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

सक्षम की मौत की जानकारी उसके पिता मुकेश कुमार को जिम मालिक ने फोन पर दी थी। मुकेश कुमार ने अपने बेटे की मौत की वजह का जिम्मेदार जिम मालिक को बताया है। उन्होंने अनुभव दुग्गल के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कड़ी कार्रवाई की माँग की है। सक्षम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अनुभव को हिरासत में लेकर जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -