Homeदेश-समाजदिल्ली हिंसा: अपनी दुकान में बैठा था 19 साल का विवेक, दंगाइयों ने सिर...

दिल्ली हिंसा: अपनी दुकान में बैठा था 19 साल का विवेक, दंगाइयों ने सिर में ड्रिल मशीन से कर दी छेद

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। सुरक्षाबल के जवान प्रभावित क्षेत्रों में दंगाइयों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर हालात सामान्य करने की कोशिश में लगे हैं।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के शिकार हुए लोगों की झकझोर देने वाली कहानियॉं सामने आ रही है। दंगाइयों ने 19 साल के एक हिंदू लड़के पर हमला किया और उसके सिर में ड्रिल मशीन से छेद कर दी।

सीएनएन-न्यूज़ 18 की रिपोर्टर पायल मेहता के अनुसार, लड़के का नाम विवेक है। उस पर मंगलवार को हमला किया गया। हिंसक भीड़ ने ड्रिल मशीन उसके सिर में घुसा दी। इसके बाद उसकी सर्जरी जीटीबी अस्पताल में हुई। अब विवेक की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बता दें, विवेक पर हिंसक भीड़ ने उस समय हमला किया जब वो अपनी दुकान के भीतर था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि लड़के की सर्जरी कल रात की गई है। फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि उसे ठीक होने में कितना वक्त लगेगा। न्यूज 18 पत्रकार पायल मेहता ने विवेक को लेकर ये जानकारी अपने ट्वीट के जरिए शेयर की। उन्होंने बताया कि लड़के की हालत अभी स्थिर है, उसने खाना खाया है और बात भी कर रहा है।

गौरतलब है कि इस घटना से पहले कल एक अन्य विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। विडियो में देखा गया था कि 2-3 लोग एक हिंदू के शव को मुस्लिमों की भीड़ से दूर लेकर जा रहे हैं। लेकिन मुस्लिमों की भीड़ अचानक से गली के बाहर आकर अल्लाहु अकबर और नारा-ए-तकबीर का नारा लगाने लगती है। सोशल मीडिया से पता लगा था कि मृतक युवक का नाम विनोद है।

इसके बाद इसी मामले से संबंधित एक और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में ब्रह्मपुरी इलाके के आसपास रहने वाले एक शख्स को कहते सुना जा सकता है कि मुस्लिमों ने विनोद का शव भेजा है और संदेश दिया है कि हिंदू के शव उन्हें इसी तरह पूरी रात मिलेंगे।

बता दें, उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। सुरक्षाबल के जवान प्रभावित क्षेत्रों में दंगाइयों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर हालात सामान्य करने की कोशिश में लगे हैं। उपद्रवी लगातार जान-माल को नुकसान पहुँचा रहे है।

नोट: सोशल मीडिया में कई तरह के विडियो और तस्वीरें पोस्ट हो रहे हैं। ऑपइंडिया इनकी पुष्टि नहीं करता। इस मुश्किल वक्त में धैर्य बनाएँ रखें और प्रशासन को हालात पर काबू पाने में सहयोग करें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -