Homeदेश-समाजदंगाइयों पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस को खुली छूट, PM मोदी को...

दंगाइयों पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस को खुली छूट, PM मोदी को हालात से अवगत कराएँगे डोवाल

इस पूरे मामले की कमान अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजील डोवाल को दे दी गई है। उन्होंने इससे पहले कल रात में हिंसा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। आला अधिकारियों से बात की थी। उन्हें सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए थे।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। घायलों की संख्या 250 पार है। प्रभावित इलाकों में हालात अब भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालाँकि, एएनआई द्वारा आज सुबह जारी की गई हिंसा प्रभावित इलाकों की तस्वीरें, कुछ राहत देने वाली हैं।

इन तस्वीरों में सुरक्षाबल की तैनाती से हालात काबू में दिख रहे हैं। वहीं जाफराबाद में सीएए के ख़िलाफ़ चल रहा विरोध-प्रदर्शन खत्म हो गया है। इसके अलावा एनएसए डोवाल के देर रात दौरे के बाद उपद्रवियों के ख़िलाफ़ सुरक्षाबल को सख्त एक्शन लेने के भी निर्देश हैं।

इस पूरे मामले की कमान अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजील डोवाल को दे दी गई है। उन्होंने इससे पहले कल रात में हिंसा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। आला अधिकारियों से बात की थी। उन्हें सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए थे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक और स्पेशल सीपी एसएन श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद थे।

आज एनएसए डोवाल इसी संबंध में प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों को हालात से अवगत कराएँगे।

बता दें, मीडिया से बातचीत में एनएसए ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता नहीं भड़कने दी जाएगी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को खुली छूट है।

वहीं, चांदबाग के एडिशनल डीसीपी डीके गुप्ता का भी बयान आया है। उन्होंने बताया है कि चांद बाग में 4 शव और 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब वे उन्हें हाइकोर्ट के आदेशानुसार दूसरे अस्पताल में भर्ती करेंगे। सभी पीड़ितों को दूसरे अस्पतालों में भी भर्ती करवाया जाएगा, ताकि उन्हें उचित उपचार मिले।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -