Homeदेश-समाजदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 322, उड़ीसा की तर्ज पर दिल्ली में...

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 322, उड़ीसा की तर्ज पर दिल्ली में भी हो सकता है लॉकडाउन

देशभर से पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के तकरीबन 100 के नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की सख्या 300 के पार पहुँच गई है। सबसे बुरी स्थिति महाराष्ट्र की है, जहाँ से अभी तक 63 मामले सामने आ चुके हैं।

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इससे निपटने के केंद्र और राज्य की सरकारों ने भी युद्धस्तर पर हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं। आज ही ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने बढ़ते ख़तरे को देखते हुए जगन्नाथ मंदिर को आमजनों के लिए बंद कर दिया है। 5 जिलों में टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से अपील की है कि संक्रमण को देखते हुए वे कुछ समय के लिए सुबह की सैर बंद कर दें और अधिकतर समय घर पर ही गुजारें।

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में टोटल लॉकडाउन की संभावना जताते हुए कहा कि फिलहाल दिल्ली में लॉक डाउन नहीं होने जा रहा लेकिन यदि ऐसी जरूरत आन पड़ी तो उनकी सरकार दिल्ली वासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कदम भी उठा सकती है। सीएम केजरीवाल ने अपने उस आदेश को भी संशोधित कर दिया है जिसमें 20 या इससे ज्यादा लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोका गया था। केजरीवाल ने आज कहा कि राजधानी में किसी भी जगह पर 5 या इससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। यदि पाँच या उससे ज्यादा लोग एक साथ कहीं इकट्ठा होते हैं तो उन्हें एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए।

इस बीच सरकारों की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। देशभर से पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के तकरीबन 100 के नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे देश भर में इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की सख्या 300 के पार पहुँच गई है। सबसे बुरी स्थिति महाराष्ट्र की है, जहाँ से अभी तक 63 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या केरल में 52 और दिल्ली में 26 तक पहुँच गई है जो महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश में 25, राजस्थान 23 और हरियाणा से 20 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। इसके अलावा देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मामले भी 28 तक पहुँच चुके हैं जो एक राहत की खबर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -