Homeदेश-समाजघर में घुस कासिम ने हिंदू लड़की को मारी गोली, कहा- तेरी दोस्ती किसी...

घर में घुस कासिम ने हिंदू लड़की को मारी गोली, कहा- तेरी दोस्ती किसी और से नहीं होने दूँगा: दिल्ली के नंद नगरी में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के समय लड़की घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि कासिम ने उसका मोबाइल छीन कॉल डिटेल चेक की और फिर गोली मार दी। कथित तौर पर वह पहले भी लड़की को धमका चुका था।

दिल्ली के नंदनगरी इलाके में एक नाबालिग हिंदू लड़की को घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान कासिम के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का इलाज चल रहा है। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती है। घटना सोमवार (6 मार्च 2023) शाम की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला सुभाष पार्क क्षेत्र का है। 16 वर्षीया पीड़िता यहाँ अपने परिवार के साथ रहती है। लड़की की माँ लोगों के घरों में काम कर परिवार चलाती हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय लड़की घर में अकेली थी और फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी 19 वर्षीय कासिम उसके घर में घुस गया। उसने लड़की से फोन पर बात कर रहे व्यक्ति के बारे में सवाल किया। लड़की ने कुछ बताने से मना किया तो कासिम ने उसका फोन छीन लिया।

आरोप है कि कासिम ने लड़की से कहा कि वह उसकी दोस्ती किसी भी और से नहीं होने देगा। लड़की का फोन छीन कर कासिम उसकी कॉल डिटेल चेक करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो कासिम ने उसे गोली मार दी। गोली लड़की के कंधे पर लगी है। गोली मारने के बाद कासिम मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुन आकर आसपास के लोग जमा हुए। पीड़ित लड़की को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कासिम एक मोबाइल की दुकान में काम करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह इलाके में आवारागर्दी करता है। वह पीड़िता का पड़ोसी है। पड़ोसियों का कहना है कि कासिम पहले भी लड़की के घर आता-जाता रहता था। आरोप है कि कुछ दिनों पहले भी कासिम ने लड़की को धमकी दी थी। अस्पताल में अपने दिए गए बयान में भी लड़की ने अपने साथ हुई घटना के लिए कासिम को जिम्मेदार बताया है।

घटना के बाद तनाव को देखते हुए इलाके में भरी पुलिस बल की तैनाती है। कासिम पर IPC की धारा 307 के तहत कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस बात की भी तहकीकात कर रही है कि क्या कासिम पीड़िता पर धर्मान्तरण का भी दबाव बना रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।
- विज्ञापन -