Homeदेश-समाजमुस्लिम महिला संग राजकुमार ने बनाई रील, अशफाक और मेराज ने पार्क में बुला...

मुस्लिम महिला संग राजकुमार ने बनाई रील, अशफाक और मेराज ने पार्क में बुला चाकुओं से गोद डाला: दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या

राजकुमार ने अशफाक की भाभी के साथ रील बनाई थी। अशफाक ने इसके बाद उसकी हत्या का प्लान बनाया। मेराज के साथ मिलकर उसे मिलने के पार्क में बुलाया। हत्या के बाद झाड़ियों में लाश छिपा दोनों फरार हो गए।

मुस्लिम महिला के साथ रील बनाने के कारण दिल्ली में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 20 साल के राजकुमार के तौर पर हुई है। वह बि​हार के अररिया जिले का रहने वाला था। उसकी हत्या के आरोप में अशफाक और मेराज की गिरफ्तारी हुई है। राजकुमार की हत्या 2 जुलाई 2023 को की गई थी। अगले दिन एक पार्क के पास उसका शव मिला था। 27 जून को उसने जिस महिला के साथ रील बनाई थी, वह अशफाक की भाभी है। उसे अपनी भाभी और राजकुमार के बीच अवैध संबंध होने का शक था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला उत्तरी दिल्ली के जखीरा इलाके का है। 3 जुलाई को पुलिस के इंदरलोक इलाके में एक युवक का शव मिला था। इस शव को एक पार्क के पास झाड़ियों में छिपाया गया था। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू की। कई CCTV फुटेज खँगालने के बाद मृतक की पहचान बिहार के अररिया जिले के राजकुमार के तौर पर हुई।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जाँच शुरू की। जाँच के दौरान मुखबिर ने अशफाक और मेराज नाम के 2 व्यक्तियों को मामले में संदिग्ध बताया। पुलिस को मिले अन्य सुराग भी इन्ही दोनों की तरफ इशारा कर रहे थे। जब पुलिस ने अशफाक और मेराज को हिरासत में ले कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। अशफाक ने बताया कि उसे राजकुमार के साथ अपनी भाभी से अवैध संबंधों का शक था।

27 जून को राजकुमार और अशफाक की भाभी ने एक साथ रील बनाई थी। अशफाक के मुताबिक इस रील के कारण उसकी काफी बेइज्जती हुई। इसके बाद उसने राजकुमार की हत्या का प्लान बनाया। उसकी योजना 30 जून को ही हत्या करने की थी। लेकिन उस दिन शांति भंग के आरोप में वह गिरफ्तार हो गया। छूटने के बाद उसने मेराज के साथ मिलकर 2 जुलाई को राजकुमार को मिलने के लिए शहजादा बाग़ में बुलाया। यहीं दोनों ने चाकुओं से गोद कर राजकुमार की हत्या कर दी। उसकी लाश झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार अपने गाँव नहीं जाता था, इसलिए उन्हें लगा कि कोई उसकी तलाश नहीं करेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -