Homeदेश-समाज'अल्लाहु अकबर' और 'नारा-ए-तकबीर' के नारों के बीच ब्रह्मपुरी में मुस्लिम भीड़ ने की...

‘अल्लाहु अकबर’ और ‘नारा-ए-तकबीर’ के नारों के बीच ब्रह्मपुरी में मुस्लिम भीड़ ने की हिंदू युवक की हत्या

रविवार रात से जाफराबाद, कबीरनगर, गोकलपुरी, भजनपुरा, ब्रह्मपुरी जैसे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों में हालात काबू में नहीं हैं। यहाँ सीएए के कानून के विरोध और समर्थन का मुद्दा बहुत पीछे छूट गया है और अब इस मतभेद ने साम्प्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया है।

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी में आगजनी, पत्थरबाजी चालू है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों से अब भी हिंसा की ख़बरें आ रही है। बाजारों में विरोध-प्रदर्शन के नाम पर तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानों पर हमले हो रहे हैं। सार्वजनिक वाहनों को फूँका जा रहा है और एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय को मारने-काटने पर आतुर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इन घटनाओं की कुछ वीडियो वायरल भी होने लगे हैं। इनमें से एक विडियो ब्रह्मपुरी इलाके की सामने आई है।

विडियो में देखा जा सकता है कि 2-3 लोग एक हिंदू के शव को मुस्लिमों की भीड़ से दूर लेकर जा रहे हैं। लेकिन मुस्लिमों की भीड़ अचानक से गली के बाहर आकर अल्लाहु अकबर और नारा-ए-तकबीर का नारा लगाने लगती है। सोशल मीडिया के अनुसार मृतक युवक का नाम विनोद है।

इसके बाद इसी मामले से संबंधित एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में ब्रह्मपुरी इलाके के आसपास रहने वाले मुस्लिमों को कहते सुना जा सकता है कि हिंदू के शव उन्हें इसी तरह पूरी रात मिलेंगे।

वीडियो में शख्स को कहते सुना जा सकता है, “मुस्लिमों ने गली नंबर 1 में हमारे हिंदू भाई के शव को भेजा है, वो भी इस संदेश के साथ कि वो पूरी रात इस तरह के शव भेजेंगे।”

Hindu man killed by Muslim mob in Delhi's Brahmapuri area
हिंदू युवक विनोद का शव

गौरतलब है कि रविवार रात से जाफराबाद, कबीरनगर, गोकलपुरी, भजनपुरा, ब्रह्मपुरी जैसे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों में हालात काबू में नहीं हैं। यहाँ सीएए के कानून के विरोध और समर्थन का मुद्दा बहुत पीछे छूट गया है और अब इस मतभेद ने साम्प्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया है।

हिंदू युवक को मारकर उसके शव को इस तरह फेंकने वाली घटना दिल दहलाने वाली है। साथ ही वो संदेश भी जो एक समुदाय ने दूसरे समुदाय को दिया। इसके अलावा बता दें कि कल दंगाइयों ने पेट्रोल पम्प से लेकर ऑटो, रिक्शा तक को आग के हवाले कर दिया था। इसी बीच एक युवक ने आठ राउंड गोलियाँ भी चलाई थी, जिसकी पहचान शाहरुख के तौर पर हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -