Homeदेश-समाजजनजातीय समाज की हिन्दू नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था फैजान, मंगेतर को...

जनजातीय समाज की हिन्दू नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था फैजान, मंगेतर को भेज दी तस्वीर-वीडियो: MP पुलिस ने दबोचा

आरोपित व्हाट्सएप और टैक्स्ट मैसेज के माध्यम से लड़की पर बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। साथ ही फैजान फोन लगाकर धमकी भी देता था।

मध्य प्रदेश के धार में एक मुस्लिम शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर जनजातीय समाज की एक नाबालिग लड़की ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि जब उसने फैजान नाम के शख्स से बातचीत बंद कर दी तो उसने साथ में ली गई कुछ तस्वीर और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

मामला धार के निसरपुर का है। जहाँ उसकी 17 साल की जनजातीय समाज की लड़की से फैजान नाम के शख्स ने दोस्ती कर ली। दोस्ती के बाद फैजान ने लड़की के साथ कुछ तस्वीरें खींच ली और वीडियो भी बना लिया। इस बीच लड़की के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद लड़की ने फैजान से दोस्ती तोड़ दी और बात करने से मना कर दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित व्हाट्सएप्प और टैक्स्ट मैसेज के माध्यम से लड़की पर बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। साथ ही फैजान फोन लगाकर धमकी भी देता था, “यदि मुझसे बातचीत नहीं करेगी तो अपने साथ लिए फोटो और वीडियो वायरल कर दूँगा। पीड़िता ने आरोपित की धमकी से आहत होकर फोन, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

नंबर ब्लॉक होने के बाद आरोपित फैजान ने पीड़िता के मंगेतर को फोटो भेज दिए। इसके बाद भी पीड़िता ने उससे बात नहीं की। इस पर फैजान ने अन्य लोगों को भी तस्वीर भेजने की धमकी दी। वहीं मंगेतर को फोटो मिलने के बाद पीड़िता ने परिजनों को सारी कहानी बता दी। परिजन नाबालिग पीड़िता को लेकर निसरपुर पुलिस चौकी पर पहुँचे जहाँ फैजान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। फैजान को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कहा था कि मध्य प्रदेश में जनजातीय समाज की जमीन हथियाने के लिए एक मजहब विशेष के लोग घिनौना खेल खेल रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -