Homeदेश-समाज‘मेरी गिरफ्तारी क्रांति लाएगी’ : दिल्ली में फिर जुट रहे किसान, राकेश टिकैत को...

‘मेरी गिरफ्तारी क्रांति लाएगी’ : दिल्ली में फिर जुट रहे किसान, राकेश टिकैत को पुलिस ने हिरासत में लिया

राकेश टिकैत ने कहा, “सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम साँस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे ना थकेंगे, ना झुकेंगे।”

वर्ष 2020-21 में लगभग एक साल तक चले किसान आंदोलन को फिर से हवा देने की तैयारी की जा रही है। इसके चलते किसानों का दिल्ली आगमन भी शुरू हो गया है। इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी सहित अपनी कई और माँगों को लेकर किसान नेताओं ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

इसी के चलते भारी संख्या में किसान पंजाब और हरियाणा से दिल्ली पहुँच रहे हैं। लेकिन इस बार दिल्ली पुलिस ने आंदोलन की शुरुआत से पहले ही दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले टीकरी बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेड्स लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं सुरक्षा से जुड़े मजबूत इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

पिछले साल लंबे समय तक चले किसान आंदोलन के चेहरे बने किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से हिरासत में लिया है। रविवार को टिकैत अपने समर्थकों के साथ दिल्ली आना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वहीं टिकैत के समर्थकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का भी विरोध किया और सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम साँस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे ना थकेंगे, ना झुकेंगे।”

बता दें कि टिकैत ने शनिवार को भी अपने एक सम्बोधन में कहा था, “केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ को हटाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने संबंधी एक कानून बनाए जाने समेत अन्य माँगों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चल रहा किसानों का धरना शीर्ष जिला अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद आज समाप्त हो गया। छह सितंबर को दिल्ली में एक बैठक के दौरान एसकेएम की भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -