Homeदेश-समाज4 धमाकों से दहला असम, शरजील इमाम ने दी थी राज्य को भारत से...

4 धमाकों से दहला असम, शरजील इमाम ने दी थी राज्य को भारत से अलग करने की धमकी

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इन बम धमाकों को आतंकी घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि इतने पवित्र दिवस पर हुए इस वारदात की वो निंदा करते हैं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार दोषियों को पकड़ने के लिए हरसंभव कार्रवाई करेगी।

गणतंत्र दिवस के दिन असम में एक के बाद एक हुए चार बम धमाकों के कारण दहशत का माहौल बन गया। चारों धमाके शक्तिशाली थे। 3 धमाके डिब्रूगढ़ में हुए और 1 धमाका चेराइडोई जिले में हुआ। ये धमाके तब हुए, जब पूरा देश गणतंत्र दिवस की खुशियाँ मना रहा था। एक धमाका डिब्रूगढ़ में ग्रैहम बाजार में हुआ। वहीं एक अन्य धमाका एटी रोड में स्थित गुरुद्वारे के पास हुआ। दोनों इलाक़े डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते हैं। तेलों का शहर कहे जाने वाली दुलियाजान में हुआ।

वहीं, चैराडोई वाला धमाका सोनारी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले टोक घाट इलाक़े में हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थलों का दौरा किया, जिसके बाद उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तह तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। ये धमाके तब हुए हैं, जब शाहीन बाग़ विरोध प्रदर्शन के मुख्य साज़िशकर्ता शरजील इमाम ने असम को शेष भारत से काट कर अलग करने की धमकी दी थी। भारत के ‘टुकड़े-टुकड़े’ करने की बात करते हुए शरजील ने कहा था कि ‘चिकेन्स नेक’ वाले क्षेत्र को ब्लॉक कर के पूरे उत्तर-पूर्व को शेष भारत से अलग-थलग कर देने का लक्ष्य होना चाहिए।

इसके बाद शाहीन बाग़ व अन्य जगहों पर सीएए के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव कर रहे दंगाइयों के गैंग की असली साज़िश का पर्दाफाश हुआ था। जहाँ शरजील इमाम अब इस मामले में सफाई देने की बातें कह रहा है, शाहीन बाग़ का एक धड़ा उससे ख़ुद को अलग कर के दिखा रहा है। असम में शरजील इमाम के ख़िलाफ़ केस भी दर्ज किया गया है और असम पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। ऐसे में, असम में इन धमाकों का होना देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इन बम धमाकों को आतंकी घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि इतने पवित्र दिवस पर हुए इस वारदात की वो निंदा करते हैं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार दोषियों को पकड़ने के लिए हरसंभव कार्रवाई करेगी। असम के डीजीपी ने भी कहा है कि इस मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

पुराना Pak परस्त है संविधान और ‘भारत’ से घृणा करने वाला शरजील इमाम, हिन्दुओं को निकालना चाहता है

‘हम असम को हिंदुस्तान से परमानेंटली काट देंगे’ – शाहीन बाग के ‘मास्टरमाइंड’ की खुलेआम धमकी, वीडियो Viral

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुस्लिमों को कवर फायर, हिंदुओं से खुली नफरत: बकरीद पर ‘The Wire’ में अपूर्वानंद का जहरीला लेख, जानिए- दिल्ली दंगों वाले ‘प्रोफेसर’ के ‘सेलेक्टिव...

अपूर्वानंद का 'द वायर' पर लेख कोई निष्पक्ष लेख नहीं, बल्कि एकतरफा रोना है। लेख की हर बात में देश के सिस्टम, हिंदुओं के प्रति गुस्सा दिखता है।

सनातन के स्त्री प्रतीकों के प्रति तिरस्कार, हिंदू विरोध और घृणा का लंबा दौर: जब इस्लाम में अनिवार्य नहीं तो गाय की कुर्बानी पर...

इस्लाम में गाय की कुर्बानी अनिवार्य नहीं, फिर भी क्यों इतना जोर? संविधान, अदालतों के फैसले, गो-संरक्षण कानून और हाल के मामलों पर विस्तृत रिपोर्ट।
- विज्ञापन -