Homeदेश-समाजअंबेडकर नगर के मंदिर में चल रही थी शिव चर्चा, इस्लामी कट्टरपंथी फैलाने लगे...

अंबेडकर नगर के मंदिर में चल रही थी शिव चर्चा, इस्लामी कट्टरपंथी फैलाने लगे गंदगी: हिंदुओं ने विरोध किया तो जान से मारने की दी धमकी, पढ़िए FIR की डिटेल

आरोप है कि हाजी गयास, अरमान, अबरार, राजा और उनके साथ आए 20 से 25 अन्य इस्लामिक कट्टरपंथियों ने वहाँ कचरा फेंकना शुरू कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपितों ने पहले नगर पालिका का डस्टबिन तोड़ा और फिर मंदिर के आसपास गंदगी फैलाने लगे।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से गंभीर मामला सामने आया। यहाँ के अकबरपुर कोतवाली इलाके में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने को लेकर भारी बवाल हो गया। इस घटना में एक मुस्लिम परिवार और उनके साथ आए दर्जनों इस्लामिक भीड़ पर शिव मंदिर परिसर को अपवित्र करने और विरोध करने पर एक हिंदू युवक पर तलवार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है।

इस पूरी वारदात के कई Videos सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस तुरंत एक्शन लिया और 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले की FIR कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है।

मंदिर परिसर में कचरा फेंकने से शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला अंबेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। FIR के मुताबिक, मीरानपुर लालाघाट निवासी उमेश सोनकर शिव मंदिर में पूजा-पाठ और शिव कथा में शामिल थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ इस्लामिक कट्टरपंथी वहाँ पहुँचे और मंदिर परिसर के बाहर गंदगी फैलाने लगे।

आरोप है कि हाजी गयास, अरमान, अबरार, राजा और उनके साथ आए 20 से 25 अन्य इस्लामिक कट्टरपंथियों ने वहाँ कचरा फेंकना शुरू कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपितों ने पहले नगर पालिका का डस्टबिन तोड़ा और फिर मंदिर के आसपास गंदगी फैलाने लगे।

विरोध करने पर धारदार हथियारों से बोला धावा

जब हाजी गयास, अरमान, अबरार और राजा नाम के युवक मंदिर के पास गंदगी फैलाने लगे, तो वहाँ मौजूद उमेश सोनकर और मोहल्ले के अन्य लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। हिंदुओं ने बेहद शालीनता और शांति से उन्हें समझाया कि यह आस्था का केंद्र है और यहाँ कचरा न फेंके।

लेकिन इतना सुनते ही आरोपित पक्ष अचानक उग्र हो गया। उन्होंने तुरंत अपने अन्य साथियों को वहाँ बुला लिया। देखते ही देखते हाजी गयास, अरमान, अबरार और राजा के साथ 20 से 25 अज्ञात लोग लाठी-डंडे और धारदार तलवार लेकर मौके पर धमक पड़े। इन सभी लोगों ने एक राय होकर हिंदू श्रद्धालुओं को घेर लिया।

मस्जिद की जमीन बताकर किया जानलेवा हमला

इस्लामिक कट्टरपंथियों ने मंदिर परिसर के सामने खड़े होकर हिंदुओं को गंदी-गंदी गालियाँ देना शुरू कर दिया। उन्होंने चीखते-चिल्लाते हुए हिंदुओं को जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों का कहना था कि यह जमीन मंदिर की संपत्ति नहीं है बल्कि यह मस्जिद की जमीन है। इसी बात को लेकर उन्होंने डस्टबिन तोड़ दिया और विवाद को आगे बढ़ाया।

इसके बाद आरोपितों ने हथियारों से लैस होकर उमेश सोनकर और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में उमेश सोनकर को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने मंदिर की पवित्रता को भंग करने की पूरी कोशिश की और वहाँ मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैला दी।

पुलिस का त्वरित एक्शन और 2 आरोपित गिरफ्तार

इस घटना के बाद पीड़ित उमेश सोनकर ने तुरंत अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिना किसी देरी के हाजी गयास, अरमान, अबरार, राजा और 20-25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

FIR कॉपी की एक प्रति

अंबेडकर नगर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तत्काल केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामजद दो आरोपितों को धर-दबोचा है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और बाकी फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

विशेषता
विशेषता
मीडिया में 7+ वर्षों का सफर। ETV भारत, इंडिया न्यूज़, सुदर्शन न्यूज़, MH1 और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और सोशल मीडिया, हर प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभाई। वर्तमान में ऑपइंडिया के साथ जुड़ी हूँ।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -