Homeदेश-समाजगुजरात में AAP नेता रेप केस में गिरफ्तार: 23 साल की युवती को दिया...

गुजरात में AAP नेता रेप केस में गिरफ्तार: 23 साल की युवती को दिया मॉडल बनाने का लालच, फ्लैट पर दुष्कर्म किया

वेरावल पुलिस इंस्पेक्टर सुनील इसरानी ने बताया कि 23 साल की युवती ने शुक्रवार (23 सितंबर 2022) को भागू वाला के खिलाफ शिकायत दी थी जिसमें आरोप था कि AAP नेता ने उसका रेप किया।

गुजरात की गिर सोमनाथ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता भागू वाला वेरावल से रेप केस में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस AAP नेता की कोविड रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, इसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।

वेरावल पुलिस इंस्पेक्टर सुनील इसरानी ने बताया कि 23 साल की युवती ने शुक्रवार (23 सितंबर 2022) को भागू वाला के खिलाफ शिकायत दी थी जिसमें आरोप था कि AAP नेता ने उसका रेप किया। शिकायत के बाद युवती का मेडिकल चेक अप करवा दिया गया और केस को आईपीसी की धारा 376 के तहत दर्ज करके कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपित की कोविड रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसे हिरासत में लेकर आगे पूछताछ होगी।

बता दें कि रेप केस में फँसे भागू वाला पहले कॉन्ग्रेस में उपाध्यक्ष पद पर थे और उसके बाद उन्होंने हाल में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। उनके नाम एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है जिसका नाम विश्वास फिल्म क्रिएशन है। भागू वाला पर आरोप है कि उन्होंने इसी फिल्म कंपनी के बूते एक मॉडल को कास्टिंग के नाम पर फँसाया। उसके बाद अपने फ्लैट पर बुलाकर उसका रेप किया।

शिकायत में ये उल्लेख है कि आरोपित ने युवा महिला को लालच दिया कि वो उसे मॉडलिंग का काम दिलवाएँगे। इसके बाद लड़की को उन्होंने अपने फ्लैट पर बुलाया और उसका रेप किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज होने के बाद अपनी पड़ताल शुरू कर दी थी और अब खबर है कि आप नेता की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।
- विज्ञापन -