Homeदेश-समाजभिंड के RSS ऑफिस में पिन लगा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, बॉल समझकर...

भिंड के RSS ऑफिस में पिन लगा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, बॉल समझकर परिसर में खेल रहे थे बच्चे: बम निरोधक दस्ता ले गई अपने साथ

भिंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय के पदाधिकारी बाहर गए हुए थे, ऐसे में कार्यालय खाली पड़ा था। इसी दैरान बच्चों को गेंद के आकार की वस्तु मिली, जो हैंड ग्रेनेड निकली।

मध्य प्रदेश के भिंड में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऑफिस कंपाउंड में हैंड ग्रेनेड मिला है। इस हैंड ग्रेनेड से बच्चे खेल रहे थे। इस हैंड ग्रेनेड के मिलने से सनसनी फैल गई। भिंड पुलिस ने मुरैना से बम डिस्पोजल स्क्वॉयड को बुलाया, जिसमें पता चला है कि ये हैंड ग्रेनेड तीन दशक से भी ज्यादा पुराना है और ‘डेड’ हो चुका है। ऐसे में इससे डरने वाली कोई बात नहीं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (24 फरवरी 2024) को बजरिया इलाके में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऑफिस कंपाउंड में कुछ बच्चे खेल रहे थे। कार्यालय के पदाधिकारी बाहर गए हुए थे, ऐसे में कार्यालय खाली पड़ा था। इसी दैरान बच्चों को गेंद के आकार की वस्तु मिली, जो हैंड ग्रेनेड निकली। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस हैंड ग्रेनेड में पिन लगा हुआ था। हालाँकि ये हैंड ग्रेनेड काफी पुराना था। इस बीच मौके पर पहुँची ने जाँच की, तो ये गैंड ग्रेनेड ‘डेड’ मिला, यानि ये फट नहीं सकता था। मुरैना पुलिस के बम डिस्पोजल दस्ते ने भी मौके पर जाँच की।

भिंड पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे हैंड ग्रेनेड की सूचना मिली थी। वहाँ 12 बजे रात में ही एसपी डॉ असित यादव भी मौके पर पहुँच गए। इसके बाद स्निफर डॉग भी मौके पर पहुँचा। वहीं, मुरैना से बम डिस्पोजल स्क्वॉयड की टीम रात 2 बजे मौके पर पहुँची और हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया है। इस बीच मौके पर स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा भी पहुँचे थे।

एसपी असित यादव ने बताया कि ये हैंड ग्रेनेड संभवत; उस जगह से यहाँ पहुँची है, जहाँ से कार्यालय में मिट्टी डलवाई गई थी। वो जगह संभवत: पहले पुलिस का ट्रेनिंग सेंटर था। उस इलाके को चांदमारी भी कहते हैं। वहां से मिट्टी भरने के समय ही ये हैंड ग्नेनेड भी मिट्टी के साथ ही आ गया होगा। हालाँकि ये निष्क्रिय है और किसी तरह का नुकसान नहीं पहुँचा सकता।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -