Homeदेश-समाजझारखंड के साहिबगंज में बजरंगबली की प्रतिमा खंडित की, मंदिर में लगे झंडे को...

झारखंड के साहिबगंज में बजरंगबली की प्रतिमा खंडित की, मंदिर में लगे झंडे को फेंका: विसर्जन जुलूस पर भी हुआ था पथराव

इससे पहले साहिबगंज में 1 अप्रैल को विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना हुई थी। जुलूस में शामिल लोगों के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। उपद्रव के दौरान एक बाइक में भी आग लगा दी गई थी।

झारखंड के साहिबगंज में बजरंगबली की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना सामने आई है। विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करा दिया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठनों पर लाठीचार्ज की भी सूचना है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जाँच कर रही है। घटना सोमवार (3 अप्रैल 2023) की है। इससे पहले साहिबगंज में विसर्जन जुलूस पर भी पथराव हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला साहिबगंज के पुराने सदर अस्पताल के पास पटेल चौक का है। यहाँ सोमवार की सुबह बरगद के पेड़ के नीचे स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो इलाके में तनाव फ़ैल गया। बजरंगबली की प्रतिमा के सिर को खासतौर पर क्षतिग्रस्त किया गया है। मंदिर में लगी पताका को भी फेंक दिया गया। मामले की जानकारी श्रद्धालुओं के साथ हिन्दू संगठन के लोगों को हुई तो मंदिर के आसपास भीड़ जमा हो गई।

हालात को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है। धरना दे रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की भी खबर है। इस लाठीचार्ज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दावा किया जा रहा है कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त करते कुछ लोगों के CCTV फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।

वहीं साहिबगंज जिला प्रशासन का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

गौरतलब है कि इससे पहले साहिबगंज में शनिवार (1 अप्रैल 2023) को विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना हुई थी। जुलूस में शामिल लोगों के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। उपद्रव के दौरान एक बाइक में भी आग लगा दी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न नाम पर कोई पेटेंट, न गरीब परिवार और कॉन्ग्रेस सरकार में मंत्री रहे पिता: 3 Idiots के फुंसुख वांगडू नहीं, ये है CJP...

सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 17वें दिन सोशल मीडिया पर उन्हें 'असल जिंदगी का फुंसुख वांगडू' बताया गया। जानिए कौन हैं असली सोनम वांगचुक?

‘जय श्री राम’ पर मौन और ‘अस्सलाम वालेकुम’ पर तुरंत जवाब… क्या सच में एंटी-हिंदू है एप्पल का सिरी?, सोशल मीडिया पर नेटीजन्स ने...

सिरी जिस तरह 'जय श्री राम' पर चुप और 'अस्सलाम वालेकुम' पर जवाब देता है, उससे नेटीजन्स अब एप्पल कंपनी पर 'हिंदू विरोधी' होने के सवाल उठा रहे।
- विज्ञापन -