Homeदेश-समाजदुकान पर सामान लेने गई युवती से राशिद-फिरोज ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर...

दुकान पर सामान लेने गई युवती से राशिद-फिरोज ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर फेंका एसिड; दी हत्या की धमकी: केस दर्ज

सोमवार को शाम के समय पीड़िता कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर जा रही थी। उसी दौरान आरोपितों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने उसके साथ अश्लीलता और छेड़छाड़ की। घटना के वक्त फिरोज और राशिद के साथ एक और व्यक्ति भी था।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दिल को दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ मजदूरी का काम करने वाली युवती से फिरोज और राशिद नाम के आरोपितों ने छेड़छाड़ की, लेकिन जब युवती ने इसका विरोध किया तो उन्होंने काँच में तेजाब भरी बोतल उस पर फेंक दी। हालाँकि, यह पीड़िता की खुशकिश्मती थी कि एसिड उस पर पड़ा ही नहीं। इतना ही नहीं दोनों ने उसे हत्या की भी धमकी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, देहात क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली पीड़िता मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करती है। इसी के सिलसिले में कुछ समय पहले वह सुल्तानपुर गाँव में एक किसान के खेत पर काम करने के लिए गई थी। वहीं पर दोनों आरोपितों ने उसे पहली बार देखा। इसके बाद सोमवार को शाम के समय पीड़िता कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर जा रही थी। उसी दौरान आरोपितों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने उसके साथ अश्लीलता और छेड़छाड़ की। घटना के वक्त फिरोज और राशिद के साथ एक और व्यक्ति भी था।

इस बीच गंदी हरकतों का जब पीड़िता ने पुरजोर विरोध किया तो उन्होंने उसपर एसिड अटैक कर दिया। हालाँकि, वो बाल-बाल बच गई। उसने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, जिससे घबराए आरोपित उसे धमकी देते हुए वहाँ से फरार हो गए। पीड़िता ने घर में इसकी जानकारी दी, लेकिन डरे सहमे लोगों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। इसका असर यह हुआ कि आरोपितों की हिम्मत बढ़ गई और वो लगातार पीड़िता को धमकाने लगे। इससे आजिज होकर मंगलवार को पीड़िता के परिजन उसे लेकर देहात थाने गए और वहाँ उन्होंने पुलिस में आरोपितों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई।

इस मामले पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपित अभी भी उसकी पहुँच से बाहर हैं। देहात थाने के एसएचओ मिथिलेश उपाध्याय ने जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -