Homeदेश-समाजजिस मंदिर पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने चलवाया था बुलडोजर, अब हिंदूवादी संगठन करवा रहे...

जिस मंदिर पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने चलवाया था बुलडोजर, अब हिंदूवादी संगठन करवा रहे उसका फिर से निर्माण

PFI, SDPI और अन्य मुस्लिम कट्टरपंथी संगठनों ने मंदिर के नवीनीकरण के काम पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि इससे मुस्लिम महिलाओं की निजता का हनन होगा। इस पर प्रशासन ने भी हिंदुओं की माँग को ठुकरा कर मंदिर पर बुलडोजर चलवा दिया था। इसके बाद देश भर से लोगों का समर्थन मिला और...

तमिलनाडु में इस्लामिक कट्टरपंथियों की शिकायत पर बीते दिनों तेनकासी नगर में एक मंदिर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलावाया था। अब ताजा अपडेट के अनुसार तमिलनाडु के एक हिंदूवादी संगठन- ‘इंदू मक्काल काटची’ के प्रयासों से स्थानीय निकाय ने सरकारी रुपए से मंदिर को दोबारा बनाने का निर्णय लिया है।

इस खबर की जानकारी इंदू मक्काल काटची ने अपने आधिकारिक अकाउंट से दी। उन्होंने लिखा, “हमारे हस्तक्षेप से, स्थानीय निकाय ने निर्णय लिया है कि वह सरकारी खर्च पर मंदिर को दोबारा बनवाएँगे। आपका सबका आवाज उठाने के लिए धन्यवाद।”

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले तमिलनाडु में इस्लामिक कट्टरपंथियों की शिकायत पर तेनस्कासी नगर (Tenkasi town) के सम्मेनकुलम गाँव (Sammenkulam village) स्थित कट्टुप्पासथी मदसामी (Kattuppasathy Madasamy) मंदिर तोड़े जाने की खबर आई थी।

स्थानीयों ने बताया था कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI), सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (SDPI) और अन्य मुस्लिम कट्टरपंथी संगठनों ने मंदिर के नवीनीकरण के काम पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि इससे मुस्लिम महिलाओं की निजता का हनन होगा। 

इसके बाद इन समूहों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और बिना हिंदुओं के प्रदर्शन पर गौर करते हुए मंदिर पर बुलडोजर चलवा दिया था।

मामला तूल पड़ने के बाद हिंदू महासभा के नेता बालसुब्रमण्यम ने पहले से भी विशाल मंदिर बनाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था और कई अन्य हिंदू संस्थान भी उनकी मदद में आगे आए थे।

इस मंदिर को तोड़े जाने से आहत नादर समुदाय के लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने यह हरकत मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए की है। इस घटना के बाद यह भी आरोप लगे कि तमिलनाडु के सीएम ने मुस्लिम वोट बैंक के लिए यह सब किया, क्योंकि चुनाव आने वाले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -