Homeदेश-समाज'सीढ़ी लगा कर घुसी पुलिस और घर के मर्दों को लेकर गईं, रात में...

‘सीढ़ी लगा कर घुसी पुलिस और घर के मर्दों को लेकर गईं, रात में कोई मुस्लिम आएगा तो…’: हिन्दू महिलाओं ने बयाँ किया दर्द, बोले गिरिराज – मुस्लिमों के CM हैं नीतीश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने CM नीतीश कुमार से माँग की है कि वो खुद को मुस्लिमों का ही मुख्यमंत्री घोषित कर दें। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से कहा कि हिन्दू भी आप को वोट देते हैं।

बिहार के तमाम जिलों में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अनुराग ठाकर के बयान आए हैं। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से अपील की है कि वो खुद को केवल मुसलामानों का मुख्यमंत्री घोषित कर दें। वहीं अनुराग ठाकुर ने बिहार के वर्तमान हालातो को जंगलराज की वापसी बताया है। इसके अलावा बिहार के हिन्दुओं ने पुलिस प्रशासन पर खुद को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के नालंदा जिले में हिन्दुओं ने खुद को पुलिस द्वारा प्रताड़ित बताया है। कुछ महिलाओं के बयान सामने आए हैं जिसमें उन्होंने पुलिस पर अपने दरवाजो को तोड़ने का आरोप लगाया है। महिलाओं के मुताबिक पुलिस उनके घर में सीढ़ी लगा कर चढ़ी थी और अब हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें कोई भी मुस्लिम घर में घुस कर मार सकता है। महिलाओं ने पुरुषों की गैरमौजूदगी में अपने घर में खाने-पीने की भी किल्लत भी बताया है।

नालंदा पुलिस के एडिशनल एस पी के मुताबिक जिले में अतिरिक्त फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है और धारा 144 लागू की गई है। इन हालातों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर के मुताबिक बिहार में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज चल रहा है। उन्होंने नीतीश के वर्तमान शासन की तुलना इतिहास में लालू राज से की है।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने CM नीतीश कुमार से माँग की है कि वो खुद को मुस्लिमों का ही मुख्यमंत्री घोषित कर दें। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से कहा कि हिन्दू भी आप को वोट देते हैं। उन्होंने बिहार के प्रशासनिक अधिकारीयों में सामंजस्य न होने का भी आरोप लगाया। बकौल गिरिराज सिंह अगर मीडिया न होती तो लोगों को बिहार के असल हालातों की जानकारी भी न हो पाती।

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उनके गृह जनपद को ही हिंसा से प्रभावित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार आम लोगों को सुरक्षा देने में विफल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -