Homeदेश-समाजहैदराबाद एनकाउंटर: आरिफ ने पुलिस से छीने थे हथियार, कर्नाटक में भी अपराधों को...

हैदराबाद एनकाउंटर: आरिफ ने पुलिस से छीने थे हथियार, कर्नाटक में भी अपराधों को अंजाम दे चुके थे प्रीति रेड्डी के गुनहगार

पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से जॉंच के बाद ही चारों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर हुई थी। इसके आधार पर ही कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत दी थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर लेकर जाने से पहले 4 और 5 दिसंबर को आरोपितों से पूछताछ की गई थी।

हैदराबाद में पशु चिकित्सक प्रीति रेड्डी (बदला हुआ नाम) की गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले चारों आरोपित कर्नाटक में भी कई अपराधों में शामिल थे। यह संदेह साइबराबाद पुलिस ने जताया है। अभियुक्तों को एनकाउंटर में मार गिराए जाने को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पुलिस ने यह बात कही। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि प्रीति रेड्डी के साथ हुई वारदात को सूक्ष्मता से समझने के लिए पुलिस चारों आरोपितों को घटनास्थल पर लेकर गई थी। वहॉं उन्होंने पहले पुलिस पर लाठियों से हमला किया। इसके बाद पुलिस के हथियार छीन उन पर फायरिंग की।

साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि चारों आरोपित आरिफ, केशवुलु, शिवा और नवीन कर्नाटक में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने साफ़ किया कि जाँच जारी है।

पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से जॉंच के बाद ही चारों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर हुई थी। इसके आधार पर ही कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत दी थी। पुलिस के मुताबिक 4 और 5 दिसंबर को आरोपितों से पूछताछ की गई। शुक्रवार सुबह सीन रीक्रिएशन के लिए चारों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पुलिस गई थी। आरिफ ने पुलिस से हथियार छीने। डंडे और पत्थर से पुलिस पर हमला भी किया और भागने की कोशिश की। दो आरोपितों ने पुलिस के ऊपर गोली भी चलाई। घटना 5.45 से 6.15 के बीच हुई।

गौरतलब है कि जिस जगह डॉ. रेड्डी की लाश बरामद हुई थी, उस जगह अन्य महिलाओं की जली हुई लाशें भी मिलने की बात स्थानीय मीडिया में आई थी। उनमें से एक लाश को लेकर पुलिस ने कहा था कि फॉरेंसिक साक्ष्य देख कर प्राथमिक तौर पर लग रहा है मानसिक रूप से बीमार मृतका ने शायद आत्महत्या कर ली होगी। यह ‘एंगल’, कि आरोपित ऐसे ही अपराधों को अंजाम दे रहे किसी बड़े गैंग का हिस्सा हो सकते हैं, इस दावे से फिर से ताज़ा हो गया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा आज की घटना का स्वतः संज्ञान लेने पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस घटना का संज्ञान लेने वाले सभी पक्षों को उत्तर देगी- भले ही वह राज्य सरकार हो या एनएचआरसी।

प्रीति रेड्डी मर गई फिर भी रेप करते रहे दरिंदे: आरिफ के प्लानिंग की पूरी डिटेल

आरिफ ने ‘प्रीति रेड्डी’ का मुँह-नाक दबाया, उसी ने डेड बॉडी पर पेट्रोल डाला: पुलिस की रिपोर्ट में भयावह खुलासे

मारे गए सभी आरोपित: पुलिस ने वहीं किया एनकाउंटर, जहाँ ‘प्रीति रेड्डी’ के साथ किया था जघन्य अपराध

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -