Homeदेश-समाजJ&K में हाइवे पर जला सेना का ट्रक, 4 जवानों के मौत की खबर:...

J&K में हाइवे पर जला सेना का ट्रक, 4 जवानों के मौत की खबर: खराब मौसम के बीच अचानक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस ने जवानों की मौत का डर जाहिर किया है। हालाँकि, कितने जवानों की मौत हुई है, इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है। सेना ने भी इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि सेना की गाड़ी जा रही थी कि अचानक तोतागली क्षेत्र में गाड़ी में आग लग गई।

जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर तोता गली में सेना की गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में चार जवानों के शहीद होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं।

आखिरकार सेना की गाड़ी में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जाँच की जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में मृतक जवानों की संख्या 3 बताई जा रही है तो किसी रिपोर्ट में 2 बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि सेना का एक ट्रक बीच सड़क पर बुरी तरह जल रहा है। उसके आसपास कई लोग खड़े हैं। वहीं, कुछ लोग और सैनिक घटनास्थल पर जाते दिख रहे हैं। वहीं, सड़क गीला दिख रहा है। ऐसा लगता है कि वहाँ बारिश हुई है।

पुलिस ने जवानों की मौत का डर जाहिर किया है। हालाँकि, कितने जवानों की मौत हुई है, इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है। सेना ने भी इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि सेना की गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान तोतागली क्षेत्र में अचानक गाड़ी में आग लग गई।

मामले की जाँच की जा रही है कि इसकी वजह क्या है। कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब है और भारी बारिश और तेज हवाएँ चल रही हैं। ऐसे में एक आशंका गाड़ी पर बिजली गिरने की भी जताई जा रही है। हालाँकि, तोतागली काफी संवेदनशील एरिया है। इसलिए अन्य ऐंगल से भी इसकी जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -