Homeदेश-समाजशब्बीर अहमद ने महिला को मार डाला, टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग दफना दिया: कश्मीर पुलिस...

शब्बीर अहमद ने महिला को मार डाला, टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग दफना दिया: कश्मीर पुलिस ने सिर समेत कई अंग किए बरामद

पुलिस ने मृतक महिला की कॉल डिटेल के आधार पर शब्बीर अहमद वानी समेत कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस सभी लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में शब्बीर अहमद वानी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शब्बीर ने महिला की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें अलग-अलग स्थानों में दफना दिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के कुछ अंगों को बरामद किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (8 मार्च, 2023) बड़गाम जिले के सोइबुग निवासी तनवीर अहमद खान ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा था कि उसकी 30 वर्षीय बहन मंगलवार (7 मार्च, 2023) से लापता है। वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद जाँच शुरू की थी।

इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला की कॉल डिटेल के आधार पर शब्बीर अहमद वानी समेत कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस सभी लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान शनिवार (11 मार्च 2023) को शब्बीर ने हत्या की बात कबूल ली। हालाँकि, अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। लेकिन, मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि शब्बीर ने महिला से शादी करने के लिए उनके परिवार से संपर्क किया था। महिला ने शादी से इनकार कर दिया था।

पुलिस से हुई पूछताछ में शब्बीर ने कहा है कि महिला की हत्या करने के लिए पहले उसने उसका सिर काटा। इसके बाद पूरे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। फिर इन टुकडों को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से आसपास के इलाकों में दफना दिया। आरोपित की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के सिर समेत कुछ अंगों को बरामद किया है।

वहीं, शब्बीर के घर से भी कुछ अंगों की बरामदगी की बात कही जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मेडिकल और कानूनी औपचारिकताओं के साथ ही हत्या के मकसद को लेकर आरोपित से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -