Homeदेश-समाज'शेख नगर बना शिवनगर, अम्फल्ला चौक हुआ हनुमान चौक' : UP की राह पर...

‘शेख नगर बना शिवनगर, अम्फल्ला चौक हुआ हनुमान चौक’ : UP की राह पर चला जम्मू, नाम बदलने के लिए नगर निगम से प्रस्ताव पारित

जम्मू नगर निमग की आम सभा की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद शारदा कुमारी ने शेख नगर को शिव नगर करने का प्रस्ताव पारित किया। भाजपा पार्षद शारदा कुमारी ने इस संबंध में कहा था कि जनता की माँगों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव पेश किया गया है।

शहरों के नाम बदलने की कवायद ने अब जम्मू में भी दस्तक दे दी है। खबर है कि जम्मू नगर निगम ने एक शहर और एक चौक का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पारित किया है जिसमें शेख नगर को शिवनगर और अम्फल्ला चौक को हनुमान चौक करने को कहा गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रस्ताव पारित की जानकारी मेयर चंदर मोहन ने खुद दी। उन्होंने बताया कि शेख नगर को शिव नगर करने के लिए भाजपा पार्षद द्वारा प्रस्ताव दिया गया था जिसके बाद जम्मू में दो क्षेत्रों के नाम बदलने के लिए एक सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि शनिवार को जम्मू नगर निगम की आम सभा की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद शारदा कुमारी ने शेख नगर को शिव नगर करने का प्रस्ताव पारित किया। भाजपा पार्षद शारदा कुमारी ने इस संबंध में कहा था कि जनता की माँगों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव पेश किया गया है। मालूम हो कि जम्मू नगर निगम में दो क्षेत्रों का नाम बदले जाने के लिए प्रस्ताव पारित होने के बाद अब जम्मू कश्मीर के नागरिक सचिवालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

पिछले साल जम्मू में राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाँधी नगर का नाम डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवयित्री पद्मश्री पद्मा सचदेव के नाम पर किया गया था। इस नाम का उद्घाटन चंद्र मोहन गुप्ता ने किया था। पद्मा सचदेव कवयित्री होने के साथ लेखिका के तौर भी जानी जाती हैं। उन्हें 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था और पिछले ही साल उनका निधन हुआ था।

बता दें कि जम्मू से पहले पहले उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जगहों के नाम बदलने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इसी क्रम में इलाहाबाद प्रयागराज हुआ था और खबरें आई थीं कि अलीगढ़, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर, बदायूँ, फिरोजाबाद और शाहजहाँपुर का नाम बदलने पर भी विचार चल रहा है। इनके अलावा आगरा, मैनपुरी और गाजीपुर का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -