Homeदेश-समाजहमलोग घर के अंदर थे, चारों तरफ से आग लगा दिया, रुपए-जेवर सब लूट...

हमलोग घर के अंदर थे, चारों तरफ से आग लगा दिया, रुपए-जेवर सब लूट ले गए: जौनपुर की दलित पीड़िता

"हमलोग बहुत डर गए थे क्योंकि उनलोगों की संख्या हजार-पॉंच सौ की थी। इससे हम लोग बहुत ज्यादा डर गए। पहले लाठी-डंडा से मार रहे थे। जब उससे डर गए तो ईंट-पत्थर चलाने लगे। उसके बाद गोली चलने लगी।"

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के भदेठी गॉंव में 9 जून को मुस्लिमों ने दलित बस्ती पर हमला कर उनके घरों को फूॅंक दिया था। इस घटना का मास्टरमाइंड सपा नेता जावेद सिद्दीकी बताया जाता है जो गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़ित दलितों की जुबानी इस घटना का खौफनाक ब्यौरा भी सामने आ रहा है।

इसी कड़ी में मीडिया से बात करती दलित पीड़ता पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूजा बताती है, “हम लोग घर के अंदर थे। जब मार होने लगी तो हम लोग और अंदर चले गए। जब अंदर चले गए तो सब लोग दरवाजा तोड़ने लगे। ईंट-पत्थर से मारने लगे। बाहर गोली चलने लगी। गोली चलने लगी तो हम लोग डर से बाहर नहीं निकले। डर से जब नहीं निकले तो वे लोग (मुस्लिमों की भीड़) चारों तरफ से आग लगा दिए।”

पूजा ने बताया, “हम लोग अंदर पड़े थे। जब वे लोग आग लगाकर चले गए तब हम लोग किसी रास्ते से निकलकर अपना जान बचाकर दूसरे गॉंव चले गए। रात भर हमलोग दूसरे गॉंव में थे।”

उसने बताया, “हमलोग बहुत डर गए थे क्योंकि उनलोगों की संख्या हजार-पॉंच सौ की थी। इससे हम लोग बहुत ज्यादा डर गए। पहले लाठी-डंडा से मार रहे थे। जब उससे डर गए तो ईंट-पत्थर चलाने लगे। उसके बाद गोली चलने लगी। किसी की गाड़ी लूट लिए। दुकानें थी, पैसे कौड़ी, गहने भी ले लिए। जिसके पास जेवर था ले लिए। सारे सामान ले गए।”

आपको बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी में मंगलवार (9 जून, 2020) को गाँव के ही शहबाज नामक लड़के का दलित बस्ती के बच्चों से बकरियाँ चराने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में दिन में कहासुनी हो गई थी। रात में मुस्लिम पक्ष के सैकड़ों लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से लैस दलित बस्ती में हमला बोल दिया था।

इस दौरान आरोपितों ने हवाई फायरिंग, वाहनों में तोड़फोड़ और कई घरों को आग के हवाले कर दिया था। घटना में एक भैंस और तीन बकरियाँ जल कर राख हो गईं। वहीं एक सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए विस्फोट से भारी नुकसान हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने 57 लोगों को नामजद और 100 लोगों को अज्ञात करते हुए विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही पुलिस ने 35 लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

बकौल पूजा इस समय उन लोगों के खाने-पीने का सारा इंतजाम सरकार कर रही है। सरकारी मदद पर उसने संतुष्टि भी जताई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -