Homeदेश-समाजकुँवारी लड़कियों से घिरा रहता है 'हाले-लूइया' वाला रवि सिंह, रसूख ऐसा कि पुलिस...

कुँवारी लड़कियों से घिरा रहता है ‘हाले-लूइया’ वाला रवि सिंह, रसूख ऐसा कि पुलिस भी नतमस्तक: झारखंड में ‘चंगाई सभा’ के नाम पर ईसाई धर्मांतरण का आरोप

रवि सिंह खुद के घर की छत पर चंगाई सभा के नाम पर लोगों को जुटाता है। यहाँ वह लोगों को भूतप्रेत का डर दिखा कर उन्हें ठीक करने का दावा करता है।

झारखंड के जमशेदपुर में पिछले दिनों चंगाई सभा के नाम पर ईसाई धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सिखों ने हंगामा किया था। इस विवाद के केंद्र में जो पास्टर है, उसका नाम रवि सिंह है। बताया जा रहा है कि ईसाई बनने से पहले वह खुद भी सिख था। अब मीडिया में जो रिपोर्टें सामने आई है कि उससे रवि सिंह के रसूख और ठाठ-बाट का पता चलता है। इसके मुताबिक वह कुँवारी लड़कियों से घिरा रहता है और उसका रसूख ऐसा है कि पुलिस-प्रशासन भी उस पर हाथ डालने से डरती है।

बीते 27 फरवरी को धर्मान्तरण को लेकर रवि सिंह और सिख युवकों के बीच विवाद हुआ था। रवि सिंह पर भोले-भाले गरीब आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है। कई सिखों को भी ईसाई बनने की शिकायत मिली थी। इस मामले में पुलिस ने 4 केस भी दर्ज किए हैं। धर्मांतरण के आरोपों के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले भी गई थी लेकिन वह 24 घंटे के भीतर ही लौट आया।आरोपित पॉस्टर रवि सिंह के पहले सिख और बाद में धर्म परिवर्तन कर के ईसाई बनने की भी सूचना है। इस बीच दैनिक जागरण ने रवि सिंह के रंगीन मिज़ाज़ जिंदगी के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की है।

दैनिक जागरण ने रवि सिंह पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसके वह चंगाई सभा के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता है। वह महँगी SUV कार में घूमता है। उसका पुलिस विभाग में भी दबदबा है। खुद को संत बताने वाला रवि सिंह हमेशा दर्जनों कुँवारी लड़कियों से घिरा रहता है। ये लड़कियाँ उसके संदेशवाहक के रूप में काम करती हैं। उससे मिलने से पहले किसी को भी इन युवतियों के पास अपनी तमाम जानकारी दर्ज करवानी पड़ती है।

रवि सिंह खुद के घर की छत पर चंगाई सभा के नाम पर लोगों को जुटाता है। यहाँ वह लोगों को भूतप्रेत का डर दिखा कर उन्हें ठीक करने का दावा करता है। वह ‘हाले-लूइया’ और आशीर्वाद से ही सब कुछ ठीक कर देने का दावा करता है। आस-पास के लोगों के मुताबिक वह 7 बहनों में एकलौता भाई है। बताया जाता है कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पैदा हुआ था। उसके पिता बर्नपुर की एक खदान में काम करते थे।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहले उसने आसनसोल में ही लोगों का धर्मान्तरण करवाना शुरू किया। वहाँ विरोध होने पर पंजाब के जालंधर चला गया। पंजाब में कुछ दिन रहकर वो अपने नानी के घर जमशेदपुर के टिनप्लेट पहुँचा। उसका घर भी अवैध और टिनप्लेट कम्पनी की जमीन पर बना बताया जा रहा है। जमशेदपुर में वह अपने माँ-बाप और 2 बहनों के साथ रहता है।

कहा जा रहा है कि रवि सिंह ने हाल ही में शादी की है। उसकी शादी चंडीगढ़ में नेपाल की लड़की से हुई बताई जा रही है। चंगाई सभा का विरोध करने वाले हिन्दू पीठ के प्रमुख अरुण सिंह ने ऑपइंडिया को बताया था, “चंगाई सभा के दौरान रवि सिंह महिलाओं को गलत तरीके से छूता है। हम उसकी पहले भी कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -