Homeदेश-समाजदीपक सोनी पर कम्सुद्दीन अंसारी ने पेट्रोल डाल लगाई आग, गढ़वा में गिरफ्तार: झारखंड...

दीपक सोनी पर कम्सुद्दीन अंसारी ने पेट्रोल डाल लगाई आग, गढ़वा में गिरफ्तार: झारखंड के ही दुमका में जलाई गई थी अंकिता

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कम्सुद्दीन ने यह हमला कई लोगों की भीड़ के आगे किया। घायल दीपक सोनी के मुताबिक कम्सुद्दीन पेट्रोल भी बेचता है और हमले के लिए उसने उसी पेट्रोल का इस्तेमाल किया।

दुमका के बाद अब झारखंड के गढ़वा में कम्सुद्दीन अंसारी पर दीपक सोनी को जिन्दा जलाने की कोशिश का आरोप लगा है। आरोपित कम्सुद्दीन ने दीपक पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जलाना चाहा था। घटना में दीपक बुरी तरह से झुलस गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हमले के बाद कम्सुद्दीन फरार हो था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार (9 सितम्बर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गरनउंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गाँव का है। पीड़ित दीपक का आरोप है कि कम्सुद्दीन किसी से झगड़ा कर रहा था, तब उसने वहाँ पहुँच कर झगड़े की वजह पूछी। आरोप है कि इसी बात से कम्सुद्दीन बेहद नाराज हुआ और उसने दीपक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पीड़ित दीपक कार चला कर अपने परिवार का गुजारा करता है, जो घटना के समय अपने चाचा के घर पर कार खड़ी करके अपने घर लौट रहा था।

इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कम्सुद्दीन ने यह हमला कई लोगों की भीड़ के आगे किया। घायल दीपक सोनी के मुताबिक कम्सुद्दीन अपनी दुकान पर पेट्रोल भी बेचता है और हमले के लिए उसने उसी पेट्रोल का इस्तेमाल किया।

यह भी बताया जा रहा है कि आरोपित कम्सुद्दीन की किराने की दुकान है। उसके हमले में बुरी तरह से झुलस गए दीपक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ से हालात गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान आरोपित कम्सुद्दीन का पैर भी झुलस गया है। इस मामले में कम्सुद्दीन के परिवार वालों ने भी पुलिस में शिकायत करते हुए दीपक सोनी द्वारा झगड़ा किया जाना बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

गौरतलब है कि झारखंड के ही दुमका में 23 अगस्त 2022 को पुलिस ने शाहरुख़ नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिस पर अंकिता नाम की एक हिन्दू लड़की को जला कर मार डालने का आरोप लगा था। बुरी तरह से झुलसी अंकिता ने बाद में दम तोड़ दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कौन थे ‘फादर अमीर’ जिन्होंने कतर को दुनिया की आर्थिक शक्ति बनाया: भारत में उनके निधन पर झुका तिरंगा, जानिए किन परिस्थितियों में होता...

भारत ने कतर के फादर अमीर के निधन पर उनके सम्मान में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है और आधा तिरंगा झुका दिया है।

भारत के बगल में बांग्लादेश ने बनाया न्यूक्लियर पॉवर प्लांट, फुकुशिमा जैसी तबाही की स्थिति में कौन होगा जिम्मेदार?: जानें ईस्ट-पाकिस्तान से जुड़ी पड़ोसी...

भारत के बगल में पद्मा नदी के किनारे बांग्लादेश अपने पहले न्यूक्लियर पॉवर प्लांट यानी रूपपुर परमाणु ऊर्जा परियोजना का निर्माण कर रहा है।
- विज्ञापन -